फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   66 families of flood victims will get housing

बाढ़ पीड़ित 66 परिवारों को मिलेगा आवास

Tue, 20 Sep 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
66 families of flood victims will get housing
बलरामपुर। ग्राम कल्याणपुर के बाढ़ पीड़ित 66 परिवारों के लिए शहरी आवास कॉलोनी बनाई जाएगी। जल्द ही जनप्रतिनिधियों द्वारा इस कॉलोनी का शिलान्यास किया जाएगा। शहरी आवास में विद्युत, पेयजल व सड़क जैसी मूलभूूत सुविधाओं के लिए खर्च का आंकलन कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को बैठक में जिलाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने कहा कि कल्याणपुर गांव के बाढ़ से विस्थापित 66 परिवारों के लिए शहरी आवास कॉलोनी का निर्माण टेगनहिया मानकोट में किया जाएगा। कॉलोनी में नक्शे के अनुसार नाली, बाउंड्रीवाल, पार्क व सीसी रोड आदि का निर्माण भी होगा।
विज्ञापन

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि नक्शा देख लें और उसी के अनुसार कार्य कराएं। पेयजल कनेक्शन के लिए जल जीवन मिशन का भी डीपीआर शामिल किया जाए। शहरी आवास कॉलोनी में सामुदायिक शेड व सोलर लाइट की व्यवस्था भी होगी। बैठक में एडीएम न्यायिक डॉ. ज्योति गौतम, एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर, डीडीओ गिरीश चंद्र पाठक व परियोजना निदेशक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed