{"_id":"5ce03a71bdec2207410e6ea4","slug":"61558198897-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की लपटों में सात घरों की गृहस्थी खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की लपटों में सात घरों की गृहस्थी खाक
विज्ञापन
पचपेड़वा (बलरामपुर)। आग की चपेट में आकर सात घरों का सारा सामान राख हो गया। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन करके उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।
थाना क्षेत्र पचपेड़वा के तिलकाहनी निवासी गंगाराम ने बताया कि शनिवार को उनके घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा व भीषण गर्मी के चलते लपटों ने पड़ोसी कलकू, राम प्रताप, हुसैनी व धर्मराज सहित सात लोगों के घरों को अपने आगोश में ले लिया। घर में रखे नकदी, जेवर, कपड़े, राशन व अन्य सामान राख हो गए। अशोक प्रताप सिंह ने हल्का लेखपाल व अन्य को सूचना भेजी।
प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा योगेंद्र सिंह व दमकल कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हल्का लेखपाल संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि क्षति का आकलन करके उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। शीघ्र ही सभी पीड़ितों को मदद मुहैया कराई जाएगी।