फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   वेबकॉस्टिंग स्क्रीन पर टिकीं रहीं अफसरों की निगाहें

वेबकॉस्टिंग स्क्रीन पर टिकीं रहीं अफसरों की निगाहें

Mon, 13 May 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
वेबकॉस्टिंग स्क्रीन पर टिकीं रहीं अफसरों की निगाहें
बलरामपुर। जिला चुनाव कंट्रोल रूम में लगे वेबकास्टिंग स्क्रीन पर रविवार को दिनभर अफसरों व कर्मियों की निगाहें टिकीं रहीं। वेबकास्टिंग के लिए वार रूम में जिला प्रशासन की ओर से दो बड़े एलईडी स्क्रीन पर 129 पोलिंग बूथों से मतदान का लाइव प्रसारण दिन भर होता रहा। दोनों स्क्रीनों के जरिये सभी पोलिंग बूथों की मॉनीटरिंग की गई।
विज्ञापन



ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रतीक नरेश ने बताया कि रविवार को जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के 43-43 बूथों पर वोटिंग की गतिविधियों की वेबकास्टिंग आधुनिक आईपी कैमरों से कराई गई। वार रूम से ही पीठासीन अधिकारियों ने खामियां मिलने पर दूर कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन



वेबकास्टिंग वाले पोलिंग बूथों की वार रूम से मॉनीटरिंग करते हुए दिशा-निर्देश दिए गए। बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया का सजीव प्रसारण देखा गया। सामान्य प्रेक्षक डॉ. महेंद्र कल्याणकार, जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम कृष्णा करुणेश व एडीएम अरुण कुमार शुक्ल आदि अफसरों ने भी वेबकास्टिंग वाले बूथों का सीधा नजारा देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कंप्यूटर स्क्रीन पर दिनभर वेबकास्टिंग वाले बूथों की मतदान प्रक्रिया कलेक्ट्रेट सभागार में भी दिखाई गई। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के कार्यालय को भी वेबकास्टिंग वाले बूथों का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed