{"_id":"595293364f1c1b38538b4623","slug":"61498583862-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया 50 क्विंटल मसूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया 50 क्विंटल मसूर
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया 50 क्विंटल मसूर
चोरी गए मसूर की कुल कीमत ढाई लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के भगवतीगंज स्थित मंडी समिति परिसर में अनाज के गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने 50 क्विंटल मसूर पार कर दिया। बाजार में मसूर की कुल कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। लगातार हो रही चोरी की वजह से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। व्यापारियों ने मामले की तहरीर नगर कोतवाली में दी है तथा साथ ही साथ मंडी समिति के सचिव को ज्ञापन देकर आक्रोश जताया है।
मंडी समिति भगवतीगंज में स्थानीय निवासी संतोष कुमार साहू की दुकान है। 26 जून की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखी करीब 50 क्विंटल मसूर पार कर दिया। मंगलवार सुबह संतोष को मामले की जानकारी हुई। संतोष का कहना है कि गत दो जून को भी दुकान से चोरों ने अरहर की दाल तथा बोरी का बंडल पार कर दिया था। इस घटना को पुलिस ने नजर अंदाज कर दिया। इसी के चलते चोरों ने फिर दुकान पर धावा बोला है। संतोष ने मामले की तहरीर नगर कोतवाली में दी है। इस संबंध में नगर कोतवाल आरएस तिवारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।