फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   573 front line workers vaccinated in Balrampur

573 फ्रंट लाइन वर्करों को लगा कोविशील्ड टीका

Mon, 22 Feb 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
573 front line workers vaccinated in Balrampur
बलरामपुर। कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ सोमवार को जिले में 10 स्थानों पर 11 टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। जिला मेमोरियल चिकित्सालय, एसएसबी मुख्यालय एवं पुलिस लाइन सहित ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में 792 के सापेक्ष 573 फ्रंट लाइन वर्करों को कोविशील्ड का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जिला मेमोरियल चिकित्सालय में टीकाकरण सत्र का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया। यहां पर 140 के सापेक्ष 68 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में टीकाकरण सत्र का शुभारंभ नोडल अधिकारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवेन्द्र मणि व नायब तहसीलदार अंकुर यादव ने कराया। यहां पर 150 के सापेक्ष 171 लोगों का टीकाकरण किया गया। एसएसबी मुख्यालय में डिप्टी सीएमओ डॉ. अरुण कुमार एवं सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी धनीराम वर्मा ने टीकाकरण सत्र की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर 130 के सापेक्ष 75 फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में अधीक्षक डा. जावेद अख्तर ने टीकाकरण सत्र का शुभारंभ कराया। यहां पर 150 के सापेक्ष 106 लोगों का टीकाकरण किया गया।
सीएचसी गैसड़ी में टीकाकरण सत्र का शुभारंभ अधीक्षक डा. वीरेन्द्र आर्या ने कराया। यहां पर 32 के सापेक्ष 21 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया गया। सीएचसी तुलसीपुर में अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह चौहान ने टीकाकरण सत्र की शुरुआत कराई।
यहां पर 30 के सापेक्ष 35 कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण किया गया। सीएचसी पचपेड़वा में 36 के सापेक्ष 120 लोगों को टीका लगाया गया। सीएचसी रेहरा बाजार में 48 के सापेक्ष 26 फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण हुआ। सीएचसी उतरौला में 38 के सापेक्ष 31 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया गया।

सीएचसी शिवपुरा में 38 के सापेक्ष 20 लोगों का टीकाकरण किया गया। सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि टीका लगने के बाद किसी भी कोरोना योद्धा को कोई परेशानी नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग टीका लगवाने वाले सभी कोरोना योद्धाओं की निगरानी कर रहा है। सभी लोग स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed