फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   5.33 crore will be spent on the repair of Balrampur-Bhadaria embankment

Balrampur News: बलरामपुर-भड़रिया तटबंध की मरम्मत पर खर्च होंगे 5.33 करोड़

Wed, 05 Mar 2025 07:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
5.33 crore will be spent on the repair of Balrampur-Bhadaria embankment
बलरामपुर-भड़रिया बांध के पास भरा बाढ़ का पानी।-फाइल फोटो
बलरामपुर। बलरामपुर-भड़रिया तटबंध की मरम्मत पर पांच करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये खर्च किए जाने की योजना तैयार की गई है। राप्ती नदी की बाढ़ से 70 किलोमीटर लंबा बांध सैकड़ों गांवों को हर वर्ष बचाता है। छह स्थानों पर तटबंध क्षतिग्रस्त है। बरसात से पहले तटबंध की मरम्मत कराने की जरूरत है। सदर व उतरौला तहसील की 50 हजार आबादी और 65 हजार बीघे जमीन पर राप्ती नदी के बाढ़ का खतरा है।
विज्ञापन

बलरामपुर में राप्ती नदी का चेतावनी स्तर 103.620 मीटर और खतरे का जलस्तर 104.620 मीटर है। सदर व उतरौला तहसील के 50 से अधिक गांवों को राप्ती नदी की बाढ़ से सुरक्षा दिलाने के लिए वर्ष 1990 में 70 मीटर लंबा बलरामपुर-भड़रिया तटबंध का निर्माण कराया गया था। मलमलिया, भवानी जोत व मटियरिया सहित छह स्थानों पर तटबंध 50 से 100 मीटर तक बह गया है। इससे गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। तटबंध के किलोमीटर 19.200 से 19.800, किलोमीटर 13 से 13.300 व किलोमीटर 31.100 से 31.400 किलोमीटर के मध्य राप्ती नदी कई वर्ष से कटान कर रही है। नदी व तटबंध के बीच 30 से 40 मीटर का गैप रह गया है। राप्ती नदी व तटबंध के बीच गैप भरने के साथ कटे भाग की बरसात से पहले मरम्मत कराने पर पांच करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये खर्च करने की योजना तैयार की गई है। (संवाद)
विज्ञापन

दाे साल पहले भी कराया गया था काम
दाे साल पहले बलरामपुर-भड़रिया तटबंध की मरम्मत पर छह करोड़ नौ लाख 53 हजार रुपये खर्च किए गए थे। वर्ष 2023-24 में राप्ती नदी के दाएं तट पर तीन करोड़ 36 लाख 38 हजार से खम्हरिया गांव के पास दो स्थान और दो करोड़ 73 लाख 15 हजार रुपये से तटबंध में अन्य दो स्थानों पर मरम्मत कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई गांवों पर मंडरा रहा खतरा
राघवेंद्र मिश्र, माधव सरन श्रीवास्तव, राधेश्याम जायसवाल, भगवत प्रसाद मिश्र, वेदव्रत मिश्र व संदीप वर्मा बताते हैं कि यदि बरसात से पहले बलरामपुर-भड़रिया तटबंध की मरम्मत नहीं कराई गई तो 50 से अधिक गांवों पर राप्ती नदी के बाढ़ का कहर टूटेगा। बाढ़ से मोहनजोत, मटियरिया, बाघाजोत, मलमलिया, फत्तेपुर, रुस्तमनगर, बारम, जनुका-जनुकी, केतारपुर, कटरा, पिपराघाट, तिलखी बढ़या, बभनी बुजुर्ग व महुआधनी सहित 50 से अधिक गांव प्रभावित होंगे।



मरम्मत कराने की हो रही तैयारी
बलरामपुर-भड़रिया तटबंध की मरम्मत की तैयारी की जा रही है। बरसात से पहले तटबंध की मरम्मत करा ली जाएगी।
-संजय कुमार, अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed