फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   मतदान में पुरुषों से पीछे रह गई आधी आबादी

मतदान में पुरुषों से पीछे रह गई आधी आबादी

Mon, 13 May 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
मतदान में पुरुषों से पीछे रह गई आधी आबादी
बलरामपुर। लोकसभा चुनाव में छठवें चरण के दौरान श्रावस्ती संसदीय सीट पर मतदान करने में आधी आबादी पीछे रह गई। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में महज 47.31 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान करने घरों से बाहर निकलीं। वहीं 48.48 प्रतिशत पुरुषों ने वोट देकर अपना सांसद चुनने में दिलचस्पी दिखाई। उतरौला विधानसभा क्षेत्र में पांचवें चरण के दौरान पुरुषों की अपेक्षा मतदान करने में आधी आबादी आगे रही है।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि छठवें चरण के दौरान श्रावस्ती संसदीय सीट पर 12 मई को जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव कराया गया। सदर विधानसभा क्षेत्र में 2,28,452 के सापेक्ष 1,03,651 पुरुष वोटरों ने तथा 1,86,652 के सापेक्ष 85,652 महिला वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में 2,02,267 के सापेक्ष 1,03,652 और 1,66,489 के सापेक्ष 78,229 महिलाओं ने सांसद चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में 1,91,132 के सापेक्ष 94,193 पुरुष वोटरों ने तथा 1,61,193 के सापेक्ष 79,469 महिला वोटरों ने मतदान में हिस्सा लिया। गैसड़ी विधानसभा में 23 के सापेक्ष दो अन्य वोटरों ने भी अपना वोट डाला।
विज्ञापन


श्रावस्ती संसदीय सीट के इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 47.95 प्रतिशत महिलाओं व पुरुषों ने मिलकर अपना सांसद चुनने के लिए मतदान में हिस्सा लिया। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों ने 48.48 प्रतिशत मतदान में भागीदारी निभाई वहीं 47.31 प्रतिशत आधी आबादी ने भी मतदान में हिस्सा लिया। 4.16 प्रतिशत अन्य वोटरों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। बातचीत के दौरान लोगों ने बताया कि मतदान प्रतिशत घटने का प्रमुख कारण तेज धूप के साथ लू के थपेड़ों के चलने से रहा। मतदाता सूची में वोटरों का नाम न होने के चलते भी मतदान प्रतिशत फीका रहा। तमाम लोगों ने जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा को भी मतदान प्रतिशत न बढ़ने का प्रमुख कारण बताया। वोटरों के घर से बूथों की अधिक दूरी, बीएलओ की तरफ से मतदाता पर्ची वितरित न करने जैसा कारण भी मतदान प्रतिशत को कम करने में मददगार बना।
विज्ञापन
विज्ञापन


उतरौला विधानसभा क्षेत्र में आधी आबादी ने मारी बाजी
गोंडा संसदीय सीट से जुड़े उतरौला विधानसभा क्षेत्र में पांचवें चरण के दौरान छह मई को आधी आबादी ने वोटिंग प्रतिशत में बाजी मारी। उतरौला विधानसभा क्षेत्र में 2,30,563 के सापेक्ष 1,00,408 पुरुषों ने तथा 1,84,638 के सापेक्ष 89,278 महिलाओं ने मतदान किया जबकि एक अन्य वोटर ने भी अपना सांसद चुनने के लिए वोट डाला। उतरौला विधानसभा क्षेत्र में 43.55 प्रतिशत पुरुषों ने और 48.35 प्रतिशत महिलाओं ने अपना सांसद चुनने के लिए मतदान किया। वहीं 5.88 प्रतिशत अन्य वोटरों ने भी अपना वोट डाला।


उतरौला विधानसभा क्षेत्र में कुल 45.68 प्रतिशत लोगों ने ही सांसद चुनने में दिलचस्पी दिखाई। उतरौला विधानसभा क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अधिकतर लोग मुंबई व विदेशों में रोजी-रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते है। ज्यादातर परिवारों में महिलाएं ही घर पर रहती है। यही कारण माना जा रहा है कि उतरौला विधानसभा में आधी आबादी का मत प्रतिशत अधिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed