{"_id":"595293314f1c1b38538b4620","slug":"51498583857-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर किसानों में बढ़ रहा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर किसानों में बढ़ रहा आक्रोश
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
66 करोड़ रुपये दबाए बैठी है बजाज चीनी मिल
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। तमाम प्रयास के बाद भी अभी तक बजाज चीनी मिल किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का 66 करोड़ रुपये दबाए बैठी है। मिल क्षेत्र से जुड़े 30 हजार किसानों को उनकी उपज का भुगतान न मिलने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को किसानों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्र कराने की मांग की। शीघ्र बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न होने पर किसानों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
सीएम को दिये ज्ञापन में भारतीय किसान क्रांति यूनियन के जिलाध्यक्ष मो. खलील शाह, किसान संतराम यादव, डिप्टी प्रसाद वर्मा, बच्छराज वर्मा, बड़ेलाल पांडेय, सियाराम मौर्य, उदयराज मौर्य, घनश्याम गौतम, मनीराम, राजकुमार व राम करन आदि ने कहा कि बजाज चीनी मिल इटईमैदा ने अभी तक गत पेराई सत्र का 66 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 23 अप्रैल तक समस्त गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान न करने वाले चीनी मिलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का फरमान जारी किया था। किसानों ने ज्ञापन में यह भी कहा है कि लघु व सीमान्त किसानों के 31 दिसम्बर 2016 तक के फसली ऋण माफ किए जाएं। स्वीनाथन कमेटी की सभी शर्तें लागू की जाए। बजाज चीनी मिल इटईमैदा के गन्ना प्रबंधक पीएस चतुर्वेदी का कहना है कि शीघ्र ही सभी किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया जाएगा। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने किसानों को शीघ्र बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने का आश्वासन दिया। बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान के संबंध में डीएम जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह से रिपोर्ट तलब की है। जिला गन्ना अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने अग्रिम कार्रवाई का आश्वासन दिया है।