फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   5 crore utensils will be sold on Dhanteras

धनतेरस पर बिकेंगे पांच करोड़ के बर्तन

Wed, 27 Oct 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
5 crore utensils will be sold on Dhanteras
बलरामपुर। धनतेरस पर पांच करोड़ रुपये के बर्तनों की बिक्री होने की कारोबारियों को उम्मीद है। दीपावली व धनतेरस को लेकर बाजार गुलजार हो रहे हैं। बाजारों में सामान खरीदने के लिए भीड़ जुटने लगी है। लोग दीपावली की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

धनतेरस को देखते हुए दुकानें सजने लगी हैं। बर्तन बाजार पूरी तरह सज चुका है। बर्तनों की बिक्री में वृद्धि के लिए दुकानदारों की तरफ से तमाम आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं। कारोबारियों को कोरोना महामारी के दौरान होने वाले नुकसान की भरपाई होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

धनतेरस पर आभूषण व बर्तन की खरीदारी को काफी शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन आभूषण व बर्तन के साथ नए चीजों की खरीदारी से घर में धन धान्य की वृद्धि होती है। इसी मान्यता के चलते धनतेरस के दिन हिंदू धर्म के लोग बर्तन की खरीदारी अवश्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनतेरस पर बर्तन खरीदने वालों की भीड़ को देखते हुए बर्तन बाजार पूरी तरह सज चुका है। दुकानों में तरह-तरह के बर्तन सजाए गए हैं। ब्रांडेड कंपनियों के प्रेशर कूकर, मिक्सर ग्राइंडर व स्टील के बर्तनों की भरमार है।

बर्तनों की बिक्री में वृद्धि के लिए दुकानदारों की तरफ से तमाम ऑफर भी घोषित किए गए हैं। बर्तन व्यवसाई कुलदीप ने बताया कि धनतेरस पर जिले में करीब पांच करोड़ रुपये के बर्तन का व्यवसाय होता है। कुछ कंपनियों की तरफ से बर्तन के लिए एक्सचेंज ऑफर भी दिए जा रहे हैं। एक्सचेंज आफर के तहत पुराने बर्तनों को बदलकर नया बर्तन खरीदा जा सकता है। कुछ बर्तनों के मूल्य में छूट भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed