फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   3667 vehicles have completed their life, registration ended

Balrampur News: उम्र पूरी कर चुके 3667 वाहन, खत्म हुआ पंजीयन

Wed, 20 Mar 2024 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
3667 vehicles have completed their life, registration ended
बलरामपुर। 15 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके 3667 वाहनों का पंजीयन खत्म हो गया है। इनमें शामिल 67 सरकारी वाहनों का संचालन रोकने के लिए परिवहन विभाग ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखा है। इन सरकारी वाहनों को कबाड़ घोषित कर नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शेष 3600 दो पहिया व चार पहिया प्राइवेट वाहनों को पांच साल के लिए फिर पंजीकरण का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

सरकार की कबाड़ नीति के तहत राज्य में सरकारी वाहनों की नीलामी व कबाड़ घोषित किए जाने की प्रक्रिया निर्धारित है। जिन जिलों में सरकारी स्क्रैप सेंटर नहीं है, वहां ऐसे सरकारी वाहनों का निस्तारण करने के लिए एमएसटीसी (मेटल स्क्रैप ट्रेड कारपोरेशन) पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल पर 15 साल की आयु पूरी कर चुके सरकारी गाड़ियों का फोटो और वाहन का पूरा डाटा अपलोड करके उसी पोर्टल से सरकारी वाहन नीलाम किया जाता है।
विज्ञापन

-------------------
इनसेट
- 15 साल की आयु पूरी कर चुके प्राइवेट वाहनों को दोबारा पंजीयन का मौका मिलेगा। इसके लिए कार व बाइक का कम से कम थर्ड पार्टी बीमा होना अनिवार्य है। ऐसे वाहनों पर हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट व प्रदूषण प्रमाण पत्र होना चाहिए। वाहन स्वामी यह सभी प्रमाण पत्र व वाहन संबंधी अभिलेख एआरटीओ कार्यालय में जमा करेंगे। निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन जमा करने पर उनके वाहन का री रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना री-रजिस्ट्रेशन संचालित मिले तो वाहन होंगे सीज
- एआरटीओ अरविंद कुमार यादव ने बताया कि 15 साल की आयु पूरी कर चुके सरकारी व प्राइवेट वाहन अगर बिना री-रजिस्ट्रेशन सड़क पर संचालित पाए गए तो वाहन को सीज कर दिया जाएगा। वाहन स्वामी पर पांच हजार का जुर्माना भी लगाया जाएगा। साथ ही वाहन स्वामी को नोटिस देकर वाहन का पंजीयन भी निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed