{"_id":"681e231fc767129af1027c52","slug":"306-mangal-dals-will-get-sports-kits-events-will-be-organized-in-panchayats-balrampur-news-c-99-1-slko1019-125832-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 306 मंगल दलों को मिलेगी खेल किट, पंचायतों में होंगे आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 306 मंगल दलों को मिलेगी खेल किट, पंचायतों में होंगे आयोजन
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने के लिए शीघ्र ही 306 मंगल दलों को खेल किट वितरित की जाएंगी। शासन स्तर से इसकी तैयारी की जा रही है। इससे खिलाड़ी ग्राम पंचायतों से लेकर प्रदेश स्तर पर होने वाले खेलों में प्रतिभाग कर सकेंगे।
मंगल दल को दिए जाने वाली खेल किट में फुटबॉल, वॉलीबॉल, स्किपिंग रोप सहित अन्य सामग्री होती है। किट की मदद से महिला खिलाड़ी अपने गांवों में अभ्यास करती हैं। युवा कल्याण विभाग भी इन खिलाड़ियों का हुनर परखने के लिए ब्लॉक, जोन, जिला और प्रदेशस्तर पर प्रतियोगिताएं कराता है। अब तक ग्रामीण क्षेत्र की कई महिला खिलाड़ी ब्लॉक, जिला और प्रदेशस्तर पर अपना दमखम दिखा चुकी हैं।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शक्ति मिश्रा ने बताया कि हर साल अलग-अलग ग्राम पंचायतों से एक-एक खिलाड़ी (मंगल दल) का चयन होता है। अगले तीन साल के लिए उन्हें खेल किट प्रदान की जाती है। कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो प्रदेशस्तर तक अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। उनके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खेलने के लिए खेल संघ का सहयोग लिया जाता है। अब तक 906 युवा मंगल दल को खेल किट प्रदान की जा चुकी है। 306 युवक मंगल दल को खेल किट प्रदान की जानी है।