फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   300 meter Bhadaria dam got submerged in the erosion of Rapti river

Balrampur News: राप्ती नदी की कटान में विलीन हो गया 300 मीटर भड़रिया बांध

Fri, 04 Apr 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 04 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
300 meter Bhadaria dam got submerged in the erosion of Rapti river
बलरामपुर/उतरौला। राप्ती नदी की कटान में 300 मीटर बलरामपुर-भड़रिया तटबंध समा चुका है। लालनगर बिरादा से मिलौली बाघाजोत गांव तक बरसात में राप्ती नदी तेजी से कटान कर कहर बरपाती है। बरसात शुरू होते ही आसपास के 20 से अधिक गांवों पर राप्ती नदी के बाढ़ व कटान का खतरा मंडराने लगता है। बाढ़ बचाव के इंतजाम को लेकर ग्रामीणोंं का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। यदि बरसात से पहले बांध मरम्मत न हुई तो राप्ती नदी एक बार फिर तबाही मचाएगी।
विज्ञापन

राप्ती नदी के बाढ़ व कटान का कहर हर वर्ष सबसे अधिक उतरौला तहसील के लोगों को ही भुगतना पड़ता है। क्षेत्रवासी अशर्फी लाल, राम बहादुर व मोहम्मद अहमद ने बताया कि लालनगर व मिलौली बाघाजोत गांव के बीच करीब 300 मीटर बलरामपुर-भड़रिया तटबंध को दो वर्ष पहले राप्ती नदी की कटान निगल चुकी है। तटबंध राप्ती नदी की धारा में समाहित हो गया है। तटबंध कट जाने से लालनगर, बिरदा बनिया भारी, केवटली, मोहनजोत, मिलौली, बाघाजोत, गुरदयालडीह, महुवाधनी, पालपुर व पाली सहित क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों पर राप्ती नदी के बाढ़ व कटान का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

राप्ती नदी की कटान से कई गांवों की जमीन दूसरी तरफ हो गई, जिससे 10 किलोमीटर का चक्कर काटकर खेत तक जाना पड़ता है। यदि बरसात से पहले बलरामपुर-भड़रिया तटबंध मरम्मत न हुई तो गांवों पर बाढ़ व कटान का खतरा बढ़ेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक नहीं शुरु कराया गया कार्य
क्षेत्रवासी बशीर, सुखराम, हीरालाल, घनश्याम, दिनेश कुमार, मेराज अहमद व रमेश कुमार बताते हैं कि कई बार राप्ती नदी की कटान से प्रभावित बलरामपुर-भड़रिया तटबंध की मरम्मत कराने की मांग की गई, लेकिन अभी तक मरम्मत का कार्य शुरु नहीं हुआ है। यदि बरसात से पहले बलरामपुर-भड़रिया तटबंध पर कटान वाले स्थल की मरम्मत न हुई तो 20 से अधिक गांवों पर राप्ती नदी की बाढ़ व कटान का कहर टूटेगा।



एसडीएम उतरौला राजेंद्र बहादुर ने बताया कि उतरौला ब्लॉक के लालनगर बिरादा से मिलौली बाघाजोत गांव तक बलरामपुर-भड़रिया तटबंध को राप्ती नदी की कटान से प्रभावित कर दिया है। इस स्थल पर मरम्मत कराने के लिए क्षेत्रवासियों ने प्रार्थना पत्र दिया है। राप्ती नदी की कटान से क्षतिग्रस्त बलरामपुर-भड़रिया तटबंध की मरम्मत का प्रस्ताव बाढ़ खंड के इंजीनियरों से तैयार कराया जा रहा है। शासन से बजट मिलने के बाद बाढ़ खंड के माध्यम से कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed