फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   300 health workers will be vaccinated today

300 स्वास्थ्य कर्मियों को आज लगेगा टीका

Fri, 15 Jan 2021 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
300 health workers will be vaccinated today
बलरामपुर। कोरोना की रोकथाम के लिए टीकाकरण का पहला चरण 16 जनवरी को शुरू किया जाएगा। पहले दिन जिले के तीन अस्पतालों में टीकाकरण का शुभारंभ कड़ी सुरक्षा के बीच होगा। हर टीकाकरण स्थल पर सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक 100-100 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए चयनित अस्पतालों में छह सदस्यीय टीम तैनात कर दी गई है। टीकाकरण की निगरानी के लिए प्रशासन तथा स्वास्थ्य व पुलिस विभाग से अलग-अलग नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि 16 जनवरी से शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान के पहले चरण में कुल 7353 स्वास्थ्य कर्मियों तथा फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण होना है। टीकाकरण के पहले दिन इनमें से मात्र 300 लोगों को टीका लगाया जाएगा। शेष लोगों का टीकाकरण शासन की गाइड लाइन के अनुसार बाद में होगा। जिले में टीकाकरण सत्र की शुरुआत संयुक्त जिला चिकित्सालय, ईशावास्यम इंटर कालेज तुलसीपुर व सीएचसी गैसड़ी में सुबह नौ बजे की जाएगी।
विज्ञापन

इन स्थानों पर टीकाकरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी अस्पतालों पर 100 की जगह 110 वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई हैं। चयनित लाभार्थियों की सूची भी संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्साधीक्षक सहित संबंधित सीएचसी के अधीक्षक को सौंप दी गई है। टीकाकरण के लिए 20-20 लाभार्थियों को चरणवार ढंग से बुलाया जाएगा ताकि टीकाकरण स्थल पर भीड़ इकट्ठा न हो। लाभार्थी कर्मियों को फोन के माध्यम से समय की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में टीकाकरण के लिए वेटिंग रूम, वैक्सीनेशन रूम एवं निगरानी रूम पूरी तरह से तैयार कर लिए गए हैं। वेटिंग रूम में टीकाकरण के लिए चयनित लाभार्थियों के अभिलेखों की जांच होगी। वेटिंग रूम से उन्हें वैक्सीनेशन रूम ले जाया जाएगा। टीकाकरण के बाद उन्हें कम से कम आधा घंटा तक रोक कर निगरानी की जाएगी। सभी टीकाकरण स्थलों पर टीकाकरण के लिए छह कर्मचारियों की तैनाती की गई है। कर्मचारियों को टीकाकरण के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है। कर्मचारियों को सुबह 7.30 बजे ही टीकाकरण स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
मीडिया का सकारात्मक सहयोग जरूरी
कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मीडिया कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीएम श्रुति ने कहा कि 16 जनवरी से शुरू हो रहे कोरोना टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए मीडिया का सकारात्मक सहयोग जरूरी है। मीडिया के लोग टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करें। आम जनमानस को जागरूक करते हुए बताएं कि भारत सरकार ने टीकाकरण के लिए जिस वैक्सीन को मंजूरी दी है वह पूरी तरह सुरक्षित है। कोरोना टीका लगने से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।
बरती जा रही गोपनीयता
टीकाकरण अभियान को लेकर प्रशासन की ओर से गोपनीयता बरती जा रही है। इसके लिए डीएम, एसपी व सीएमओ के अलावा किसी को भी जानकारी साझा करने से रोका गया है। लाभार्थियों की सूची के संबंध में मीडिया प्रतिनिधियों को कोई जानकारी प्रशासन की तरफ से नहीं दी गई। बताया गया कि शासन स्तर से अभियान की मॉनिटरिंग की जा रही है।
टीकाकरण को लेकर कोई नकारात्मक बातें सामने न आए इसके लिए गोपनीयता जरूरी है। आवश्यक जानकारी डीएम, एसपी व सीएमओ मीडिया प्रतिनिधियों से साझा करेंगे। टीकाकरण से संबंधित फोटोग्राफ व वीडियो क्लिप भी प्रशासन स्वयं मीडिया प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराएगा। मीडिया प्रतिनिधियों को वेटिंग, वैक्सीनेशन व निगरानी रूम में फोटोग्राफी करने एवं वीडियो क्लिप बनाने से रोका गया है।
टीकाकरण स्थलों पर नोडल अधिकारी तैनात
डीएम श्रुति ने बताया कि 16 जनवरी से शुरू हो रहे कोरोना टीकाकरण के लिए शासन स्तर से चयनित जिले के तीनों अस्पतालों में तीन-तीन नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय टीकाकरण स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सीएमएस डॉ. नानक सरन, प्रशासन की तरफ से बीएसए डा. रामचन्द्र व पुलिस विभाग की तरफ से एसआई कोतवाली देहात धर्म प्रकाश को नोडल बनाया गया है।
ईशावास्यम इंटर कॉलेज तुलसीपुर में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिला क्षय रोग अधिकारी डा. संजीवन लाल, प्रशासन की तरफ से बीडीओ राजेश कुमार व पुलिस विभाग की तरफ से एसआई धर्मेन्द्र सिंह नोडल होंगे। इसी तरह सीएचसी गैसड़ी में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवेन्द्र मणि त्रिपाठी, प्रशासन की तरफ से बीडीओ सुमित कुमार सिंह एवं पुलिस की तरफ से एसआई संतोष कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सभी नोडल अधिकारी टीकाकरण स्थल पर मौजूद रहकर टीकाकरण की निगरानी करेंगे और किसी भी तरह की समस्या होने पर उसका निराकरण भी कराएंगे।
इन अस्पतालों में नहीं होगा टीकाकरण
जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए कुल 12 अस्पतालों का चयन किया गया है। इसके अतिरिक्त दो ब्लॉक मुख्यालयों को भी तैयार किया गया है। पहले दिन जिला महिला अस्पताल, जिला मेमोरियल अस्पताल, सीएचसी पचपेड़वा, शिवपुरा, उतरौला, श्रीदत्तगंज, रेहरा बाजार व गैड़ास बुजुर्ग में टीकाकरण नहीं होगा। रेहरा बाजार व तुलसीपुर ब्लॉक मुख्यालय पर भी टीकाकरण सत्र की शुरुआत नहीं की जाएगी।
बिना डरे कराएं टीकाकरण
कोरोना वैश्विक महामारी की रोकथाम के लिए 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हो रहा है। टीकाकरण के लिए जिले में भेजी गई सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। वैक्सीन को लेकर डरने की कोई जरूरत नहीं है। चयनित कर्मचारी बिना डरे टीकाकरण कराएं। - श्रुति, डीएम बलरामपुर
रहेगी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था
टीकाकरण अभियान को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। टीकाकरण स्थलों पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कोल्ड चेन की सुरक्षा के लिए भी 24 घंटे पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। सीसीटीवी कैमरे से भी कोल्डचेन व टीकाकरण स्थल की निगरानी की जा रही है। - हेमंत कुटियाल, एसपी बलरामपुर

हाईटेक सिस्टम से होगी निगरानी
टीकाकरण अभियान की निगरानी हाईटेक सिस्टम से की जा रही है। सभी टीकाकरण स्थलों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टीकाकरण स्थलों पर वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई है। कर्मचारियों की भी तैनाती कर दी गई है। नोडल अधिकारियों को टीकाकरण की निगरानी का निर्देश दिया गया है। - डॉ. विजय बहादुर सिंह, सीएमओ बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed