{"_id":"5f00aa558ebc3e434252777e","slug":"29-lakh-plants-will-be-planted-from-today-in-balrampur-balrampur-news-lko529163227","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से 29 लाख पौधे रोपित करने की व्यापक तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से 29 लाख पौधे रोपित करने की व्यापक तैयारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले भर में पांच जुलाई से 29,06,270 पौधों का रोपण कराने की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए 52 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। जिले के 800 ग्राम पंचायतों और चारों नगर निकायों का हरा भरा बनाने की मुहिम शुरू की गई है।
छायादार व फलदार पौधों का रोपण कराने के लिए 26 विभागों को लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। वन विभाग को पौधरोपण कराने का नोडल बनाया गया है। वन विभाग की तरफ से गड्ढा बने पौधरोपण वाले स्थानों पर छायादार व फलदार पौधे विभागीय संसाधनों से पहुंचाए गए हैं।
सीडीओ अमनदीप डुली ने शनिवार को बताया कि पांच जुलाई को जिले भर में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। शासन स्तर से वर्ष 2020-21 में 29,06,270 छायादार व फलदार पौधे रोपित कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डीएफओ रजनीकांत मित्तल को वन विभाग की तरफ से 9,04,830 पौधे रोपित कराने और सभी विभागों को आवंटित लक्ष्य के अनुसार पौधे मुहैैया कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बस्ती की तरफ से 44,600 पौधे पर्यावरण विभाग के सहयोग से रोपित कराए जाएंगे। बाकी बचे लक्ष्य 20,01,440 पौधों का रोपण कराने के लिए 26 विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पीडी अनिल कुमार सिंह, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक व डीसी मनरेगा महेंद्र देव पांडेय, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, आवास विकास व औद्योगिक विकास को 14,85,500 छायादार व फलदार पौधों को रोपित कराएंगे।
ग्राम्य विकास को 12,03,600, राजस्व व पंचायती राज को 1,36,000- 1,36,000, आवास विकास विभाग को 6800 व औद्योगिक विकास को 3100 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। नगर विकास को 20700, लोक निर्माण विभाग व सिंचाई जल शक्ति विभाग को 10400-10400, रेशम विभाग को 18400, कृषि विभाग को 230660, पशुपालन विभाग को 4700, सहकारिता विभाग को 5400, उद्योग विभाग को 8100, विद्युत विभाग को 3800, माध्यमिक, प्राविधिक व उच्च शिक्षा को 28,140, बेसिक शिक्षा को 2740, श्रम विभाग को 3200, स्वास्थ्य विभाग को 8200, परिवहन विभाग को 3200, रेलवे विभाग को 15800, रक्षा विभाग को 8000, उद्यान विभाग को 82,700 और पुलिस विभाग को 6800 छायादार व फलदार पौधे रोपित कराने का लक्ष्य दिया गया है।
पौधरोपण के लिए तैनात किए 52 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को पौधरोपण व सुरक्षा संबंधी फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए पौधरोपण वाले स्थानों पर अफसरों व कर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने, सभी को मास्क का प्रयोग कराने और सैनिटाइजर की व्यवस्था कराने की सलाह दी गई है। जिले के सभी 800 ग्राम पंचायतों में सचिवों व रोजगार सेवकों की देखरेख में पौधे रोपित कराए जाएंगे।
जिले को हरा भरा बनाने की चलेगी मुहिम
जिले को हरा भरा बनाने की मुहिम शुरू की गई है। पांच जुलाई को जिले भर में पौधरोपण की धूम रहेगी। शासन ने चालू वित्त वर्ष में पूरे जिले में 29,06,270 पौधे रोपित कराने का लक्ष्य आवंटित किया है। लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण कराने, पौधों की सुरक्षा व रोपित करने की फोटोग्राफ के साथ रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए 52 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। सभी विभागों के अफसरों व कर्मियों से पौधरोपण अभियान को सफल बनाने में हर संभव मदद करने की अपील की गई है।
- कृष्णा करुणेश, डीएम