फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   2.78 crore drinking water scheme in limbo, 10 thousand people thirsty for water

Balrampur News: 2.78 करोड़ की पेयजल योजना अधर में, 10 हजार आबादी पानी को तरसी

Tue, 31 Mar 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 31 Mar 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
2.78 crore drinking water scheme in limbo, 10 thousand people thirsty for water
फोटो-5-बलरामपुर के औरहिया लहेरी गांव में अधूरा पड़ा पानी टंकी का निर्माण कार्य ।-संवाद
महराजगंज तराई। जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत औरहिया लहेरी में 2.78 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पेयजल परियोजना अधर में लटकी हुई है। बाउंड्रीवाल का निर्माण कराए जाने के बाद से ही काम पूरी तरह ठप पड़ा है। इससे गांव के करीब 10 हजार लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण शुरू हुआ था, जिससे लोगों में उम्मीद जगी थी कि अब पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। लेकिन कुछ प्रारंभिक कार्य के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया। न तो टंकी का निर्माण आगे बढ़ा और न ही पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हो सका। यह क्षेत्र हार्ड एरिया में आता है, जहां भूजल स्तर काफी नीचे है। गर्मी के मौसम में हैंडपंप भी जवाब दे देते हैं। ऐसे में जल जीवन मिशन की योजना से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन काम ठप होने से समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने जताई नाराजगी


गांव निवासी अजय मिश्रा ने बताया कि पानी के लिए रोजाना संघर्ष करना पड़ रहा है। मालिक राम ने कहा कि सरकार की योजना का लाभ गांव तक नहीं पहुंच पा रहा है। प्रमोद वर्मा ने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के चलते काम रुका हुआ है। वहीं रमेश वर्मा का कहना है कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो हालात और बिगड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed