फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   25 shopkeepers will be allowed to do cracker business

25 दुकानदारों को पटाखा कारोबार करने की मिलेगी अनुमति

Tue, 22 Oct 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
25 shopkeepers will be allowed to do cracker business
बलरामपुर। जिले में दीपावली पर 25 दुकानदारों को पटाखे बेचने की अनुमति दी जाएगी। पुराने लाइसेंस वैध होने पर पटाखा कारोबारियों को पटाखा बेचने का मौका मिलेगा। तीनों तहसीलों के एसडीएम को पटाखा कारोबारियों की जांच का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

एडीएम अरुण कुमार शुक्ल ने मंगलवार को बताया कि दीपावली के मद्देनजर विस्फोटक सामग्री/पटाखा के लाइसेंसी दुकानदारों को शर्तों का उल्लंघन व दुरुपयोग करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। 25 अक्तूबर को धनतेरस, 26 को चतुर्दशी व 27 अक्तूबर को दीपावली है। ऐसे में सघन आबादी वाले क्षेत्रों में स्थित गोदामों/दुकानों पर बिक्री के लिए पटाखा सामग्री संकलित की जाती है जिससे बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

हादसे रोकने के लिए तीनों एसडीएम को सीओ के साथ संयुक्त रूप से टीम बनाकर सभी लाइसेंसी दुकानों का निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। नगर कोतवाली क्षेत्र में आठ, देहात थाना क्षेत्र में एक, ललिया में दो, उतरौला में पांच, तुलसीपुर में पांच, गौरा चौराहा थाना क्षेत्र में एक, महराजगंज तराई क्षेत्र में दो एवं रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में एक दुकानदारों को पटाखा कारोबार करने का पहले से लाइसेंस जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी कारोबारियों के लाइसेंस पटाखा कारोबार करने के लिए वैध हैं। एसडीएम व सीओ की संयुक्त जांच में खामियां पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम व सीओ की संयुक्त टीमें ये भी सुनिश्चित कराएंगी कि कोई भी लाइसेंसधारी कारोबारी भीड़ वाले स्थानों पर दुकानें नहीं लगाएगा।

भीड़ वाले क्षेत्र से दूर खाली स्थान पर अग्निशमन की पर्याप्त व्यवस्था के साथ खुलने व बंद होने के निर्धारित समय के साथ पटाखा दुकानें लगाई जाएंगी। एसपी देवरंजन वर्मा के माध्यम से संयुक्त निरीक्षण की रिपोर्ट डीएम कृष्णा करुणेश के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। एसडीएम व सीओ को शिथिलता न बरतने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed