फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   22 magistrates will monitor statue immersion

प्रतिमा विसर्जन की निगरानी करेंगे 22 मजिस्ट्रेट

Fri, 23 Oct 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
22 magistrates will monitor statue immersion
बलरामपुर। डीएम कृष्णा करुणेश ने प्रतिमा विसर्जन की निगरानी के लिए 22 मजिस्ट्रेटों को तैनात किया है। 24 अक्तूबर को महानवमी व 25 अक्तूबर को दशहरा मनाया जाएगा। कानून व्यवस्था को चुस्तदुरुस्त रखने और शांति बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

डीएम ने शुक्रवार को बताया कि एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल को शांति व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, उतरौला एसडीएम अरुण कुमार गौड़ व तुलसीपुर एसडीएम विनोद कुमार सिंह को तहसील क्षेत्र के प्रतिमा विसर्जन व अन्य कार्यक्रमों की निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

बीडीओ सदर राजेश कुमार को नगर कोतवाली, तहसीलदार न्यायिक उमेश चंद्र शुक्ल को देहात कोतवाली, नायब तहसीलदार सदर अंकुर यादव को थाना ललिया, तहसीलदार सदर शेख आलमगीर को मथुरा चौकी, बीडीओ हरैया सतघरवा सागर सिंह को थाना हरैया, जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा को थाना महराजगंजत तराई, सीवीओ डॉ. एके सिंह को थाना क्षेत्र गौरा चौराहा में मजिस्ट्रेट के रूप में तैनाती मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार उतरौला रोहित कुमार मौर्य को थाना सादुल्लाहनगर, बीडीओ उतरौला दिव्या त्रिपाठी को कोतवाली उतरौला, बीडीओ श्रीदत्तगंज अशोक दूबे को चौकी महदेइया, बीडीओ गेड़ास बुजुर्ग सुमित कुमार को थाना रेहरा बाजार, तहसीलदार न्यायिक तुलसीपुर नरेंद्र राम को थाना तुलसीपुर, बीडीओ पचपेड़वा अनुज कुमार को थाना पचपेड़वा, नायब तहसीलदार पचपेड़वा कृष्ण गोपाल त्रिपाठी को कोतवाली जरवा व बीडीओ गैसड़ी सुमित कुमार सिंह को कोतवाली क्षेत्र गैसड़ी में मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।

जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार तिवारी, पीडी अनिल कुमार सिंह व अपर मुख्य जिला मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल को रिजर्व मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। डीएम ने जिले के लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से रामनवमी व दशहरा मनाने की अपील की है। मजिस्ट्रेटों को डीएम ने निर्देश दिया है कि अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा से करें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed