{"_id":"596906e94f1c1b8c6a8b4571","slug":"21500055273-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से नदारद हेडमास्टर सहित छह से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से नदारद हेडमास्टर सहित छह से जवाब तलब
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह शिक्षकों व शिक्षामित्रों का काटा वेतन
गैर हाजिर मिलने पर बीएसए ने की कार्रवाई, मांगा जवाब
बलरामपुर। स्कूल से नदारद हेडमास्टर सहित छह शिक्षकों व शिक्षामित्रों से जवाब तलब किया गया है। तीन दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। बिना सूचना के स्कूल से गैरहाजिर छह शिक्षकों व शिक्षामित्रों के अनुपस्थित दिवस का वेतन भी काटा गया है।
बीएसए रमेश यादव ने बताया कि उन्होंने व उनकी गठित टीमों ने शुक्रवार को जिले के 103 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय परसिया की शिक्षामित्र अनीता जायसवाल 13 जुलाई से, श्रीदत्तगंज शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय विशंभर के शिक्षामित्र अशोक कुमार, प्राथमिक विद्यालय पुरैना कानूनगो की हेडमास्टर संध्या गुप्ता, तुलसीपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोपालीपुर की शिक्षिका गुरमीत कौर, शिक्षिका सूफिया बानो तथा शिक्षामित्र अमित उपाध्याय बना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इन सभी शिक्षक व शिक्षामित्रों का अनुपस्थित दिनों का वेतन काट कर जवाब तलब किया गया है। तीन दिन मेें संतोषजनक जवाब न देने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वहीं, उतरौला शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कूपा देवर में इंचार्ज हेडमास्टर जितेंद्र कुमार हस्ताक्षर बनाकर स्कूल से चले गए। जितेंद्र कुमार से बीएसए ने जवाब तलब किया है। जवाब संतोषजनक न देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।