{"_id":"595002284f1c1b52478b46ad","slug":"21498415656-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के गोदाम में रखा 42 क्विंटल खाद्यान्न जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के गोदाम में रखा 42 क्विंटल खाद्यान्न जब्त
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटेदार के गोदाम में रखा 42 क्विंटल खाद्यान्न जब्त
एडीएम की टीम ने मारा छापा
पचपेड़वा-बलरामपुर। कालाबाजारी के लिए कोटेदार के गोदाम में रखा 42 क्विंटल सरकारी अनाज एडीएम की टीम ने छापा मारकर जब्त कर लिया है। कार्डधारकों से राशन वितरण का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन में धांधली पाये जाने पर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी।
एडीएम शिवपूजन ने रविवार को बताया कि पचपेड़वा ब्लाक के ग्राम बहुती निवासी कार्डधारक निजाम, सामुल, कासिम, जाफर व सुग्रीव आदि ने कोटेदार पर राशन वितरण करने में धांधली की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर शनिवार शाम कोटेदार जैबुन्निशा के घर छापा मारा गया। छापे के दौरान कोटेदार के गोदाम से 17 बोरी चावल व 67 बोरी गेहूं बरामद हुआ। कुल खाद्यान्न का वजन 42 क्विंटल है। खाद्यान्न का वितरण 8 व 9 जून को पर्यवेक्षणीय अधिकारी की मौजूदगी में होना था। कोटेदार ने खाद्यान्न का वितरण नहीं किया था। कोटेदार के प्रतिनिधि जर्रार को मौके पर बुलाया गया लेकिन वह नहीं आए। बरामद खाद्यान्न जब्त कर लिया गया है। पूर्ति निरीक्षक रामवृक्ष यादव व अन्य अधिकारियों की टीम से गांव में खाद्यान्न वितरण का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।