{"_id":"5f930f9a8ebc3e9bfb488048","slug":"214-women-got-employment-balrampur-news-lko5467906159","type":"story","status":"publish","title_hn":"214 महिलाओं को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
214 महिलाओं को मिला रोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। बिजली विभाग में रोजगार पाकर स्वयं सहायता समूहों की 214 महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल गए। कमीशन पर बिजली बिल की घर-घर वसूली करके पैसा कमाएंगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में स्वयं सहायता समूह का अहम योगदान है।
सीडीओ अमनदीप डुली ने शुक्रवार को एक्सईएन पावर कार्पोरेशन दफ्तर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर बिजली बिल वसूली की जिम्मेदारी सौंपी।
सीडीओ ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए छह माह तक विशेष फोकस करने का निर्देश दिया है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार के अवसर दिलाने के लिए नोडल एजेंसी अनमोल प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ की तरफ से प्रयास शुरू किया गया है।
विज्ञापन
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दो लाख 14 हजार 150 उपभोक्ताओं से बिजली बिल वसूलने के लिए स्वयं सहायता समूह की 214 महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिल की वसूली करने वाली महिलाओं को कमीशन दिया जाएगा। कमीशन का रेट निर्धारित कर दिया गया है।
152 स्वयं सहायता समूहों की 214 महिलाओं को यूपीपीसीएल के साथ पंजीकृत कर दिया गया है। प्रिंटर भी उपलब्ध करा दिये गये हैं। सदर ब्लॉक में 24, गेड़ास बुजुर्ग में 17, श्रीदत्तगंज में 20, हरैया सतघरवा में 24, पचपेड़वा में 15, रेहरा बाजार में 22, तुलसीपुर में 20 और उतरौला में 10 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बिजली बिल वसूलने की जिम्मेदारी दी गई है। रोजगार पाकर समूह की महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल गए।
कार्यक्रम को पीडी अनिल कुमार सिंह, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, अधीक्षण अभियंता पावर कार्पोरेशन ललित कुमार, एक्सईएन पावर कार्पोरेशन सुनील कुमार व डीसी एनआरएलएम सूबेदार सिंह यादव आदि ने संबोधित कर महिलाओं को बिजली बिल वसूली करने के टिप्स दिए।