{"_id":"6ae37567a902b155e708bb20","slug":"204-sugarcane-purchase-centers-will-be-set-up-in-the-district-crushing-will-begin-on-november-10-balrampur-news-c-99-1-brp1003-157123-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जिले में 204 गन्ना क्रय केंद्र बनेंगे, 10 नवंबर से शुरू होगी पेराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जिले में 204 गन्ना क्रय केंद्र बनेंगे, 10 नवंबर से शुरू होगी पेराई
Thu, 29 Oct 2026 10:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में गन्ना पेराई सत्र 2026-27 को सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए विभागीय तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार जिले में 204 गन्ना क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर गन्ना किसानों की सुविधा, गन्ने की निर्बाध आपूर्ति और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है।
जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि बलरामपुर और तुलसीपुर चीनी मिलों में 10 नवंबर से, जबकि इटई मैदा चीनी मिल में 20 नवंबर से पेराई शुरू होगी। जिला मुख्यालय पर निर्माणाधीन झारखंडी रेलवे ओवरब्रिज के कारण गन्ने के परिवहन की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसका उद्देश्य पेराई सत्र के दौरान गन्ना लदे ट्रकों और ट्रालों के आवागमन से शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से रोकना है।
उन्होंने बताया कि गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा, सुचारु तौल व्यवस्था, गन्ने की निर्बाध आपूर्ति और परिवहन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जिला गन्ना अधिकारी और चीनी मिलों के अधिकारियों को दिए गए हैं।