{"_id":"6a0b4ef6fab799fe500ad62e","slug":"20-dilapidated-school-buildings-in-haraiya-satgharwa-area-will-be-demolished-balrampur-news-c-99-1-slko1019-148566-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: हरैया सतघरवा क्षेत्र के 20 जर्जर विद्यालय भवन होंगे ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: हरैया सतघरवा क्षेत्र के 20 जर्जर विद्यालय भवन होंगे ध्वस्त
Mon, 18 May 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 18 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। हरैया सतघरवा क्षेत्र के जर्जर विद्यालय भवनों और अतिरिक्त कक्षा-कक्षों को ध्वस्त किया जाएगा। विद्यालयों के ध्वस्तीकरण के लिए नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी सियाराम वर्मा ने बताया कि 20 जर्जर विद्यालय भवन एवं अतिरिक्त कक्षा-कक्षें की नीलामी 20 मई को ब्लाक संसाधन केंद्र हरैया में कराई जाएगी।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बीएसए के निर्देश पर क्षेत्र के 20 जर्जर विद्यालय भवनों का विवरण तैयार किया गया है। इनमें कंपोजिट स्कूल बजरडीह, बरदौलिया, गनेशपुर, इमिलिया, टेगनवार व महादेव बांकी सहित 20 विद्यालयों के भवन और अतिरिक्त कक्षा-कक्ष शामिल हैं। इन भवनों की स्थिति अत्यंत जर्जर होने के कारण इनके ध्वस्तीकरण और मलबा निस्तारण के लिए नीलामी कराई जाएगी।
बताया कि नीलामी में भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्तियों को निर्धारित मूल्यांकन धनराशि का 10 प्रतिशत जमानत राशि के रूप में जमा करना होगा। प्रत्येक भवन अथवा अतिरिक्त कक्षा-कक्ष की बोली में कम से कम तीन बोलीदाताओं का होना अनिवार्य किया गया है। सर्वाधिक बोली लगाने वाले बोलीदाता को नियमानुसार ध्वस्तीकरण और मलबा उठान की अनुमति दी जाएगी। नीलामी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न होगी। सफल बोलीदाता को एक माह के भीतर मलबा हटाने का कार्य पूरा करना होगा। ध्वस्तीकरण के दौरान विद्यालय परिसर अथवा अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचने पर उसकी जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होगी।