फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   माई सिटी पेज एक के लिए

माई सिटी पेज एक के लिए

Tue, 31 Jul 2018 10:34 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी पेज एक के लिए
राज परिवार के मुखिया के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब
विज्ञापन


बलरामपुर। नील बाग पैलेस से लेकर पूरे नगर के गमगीन माहौल में बलरामपुर राज परिवार के मुखिया महराज धर्मेंद्र प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गया।

भारी जन सैलाब ने शव यात्रा में उमड़कर अपने मुखिया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शवयात्रा के दौरान पूरे नगर में सन्नाटा पसरा रहा। लोग अपने घरों के छतों तथा सड़कों पर खड़े होकर महराज के अंतिम दर्शन को उत्सुक दिख रहे थे।
विज्ञापन


सभी वर्गो के लोगों ने शवयात्रा में शामिल होकर गंगा-जुमनी तहजीब की मिसाल पेश की। इस दौरान महराज की लोकप्रियता लोगों में खूब दिख रही थी। महारानी वंदना सिंह तथा राजकुमारी विजयश्री व रियासत के प्रबंधक बृजेश सिंह, एमपीपी ट्रस्ट के सचिव कर्नन मोहंती तथा अन्य कर्मचारी भावविह्वल दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राप्ती नदी के राजघाट पर भी देहात की महिलाएं महराज के दर्शन के लिए इकठ्ठा थी। अंतिम संस्कार पूरे वैदिक रीति-रिवाज के साथ किया गया। जब राजकुमार जयेंद्र प्रताप सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी तो लोगों की आंखों से बरबस ही आंसू निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed