फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1814 New timetable implemented in council schools

Balrampur News: 1814 परिषदीय विद्यालयों में नई समय सारिणी लागू

Sat, 18 Apr 2026 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
1814 New timetable implemented in council schools
बलरामपुर के परिषदीय विद्यालय में पढ़ाई करते विद्यार्थी ।-संवाद
बलरामपुर। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी नई समय सारिणी जनपद के 1814 परिषदीय विद्यालयों में लागू कर दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शुभम शुक्ल ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। विद्यालयों में कक्षावार और विषयवार टाइम-टेबल बनाकर उसी के अनुसार नियमित पठन-पाठन पर जोर दिया है।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि नई समय सारिणी का उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षण कार्य को अधिक व्यवस्थित, प्रभावी और परिणाम देने वाला बनाना है। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक कक्षा में 40 मिनट का पीरियड होगा, जिसमें शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ पूर्व में पढ़ाए गए पाठ का रिवीजन भी कराएंगे, जिससे बच्चों की समझ मजबूत हो सके। प्राथमिक विद्यालयों में भाषा और गणित पर विशेष जोर दिया जाएगा। वहीं, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में गणित, अंग्रेजी और विज्ञान विषय का प्रतिदिन कम से कम एक पीरियड अनिवार्य रूप से संचालित किया जाएगा। बीएसए ने कहा कि इन विषयों में बच्चों की नींव मजबूत करना विभाग की प्राथमिकता है। शिक्षक संघ के पदाधिकारी तुलाराम गिरि ने बताया कि विद्यालयों में तय समय सारिणी से ही पढ़ाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

मध्याह्न भोजन का समय तय, नोटिस बोर्ड पर लगेगा टाइम टेबल

विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के लिए 30 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान बच्चों को अनुशासित तरीके से बैठाकर भोजन कराया जाएगा और उसके बाद पुनः कक्षा में भेजा जाएगा, ताकि पढ़ाई बाधित न हो। प्रत्येक विद्यालय अपनी समय सारिणी को नोटिस बोर्ड पर अनिवार्य रूप से चस्पा करें, ताकि अभिभावक और निरीक्षण अधिकारी आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकें। साथ ही इसका मुद्रण कंपोजिट स्कूल ग्रांट से कराया जाएगा। बीएसए ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे और समय सारिणी के पालन की जांच करेंगे। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित प्रधानाध्यापक व शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed