{"_id":"5cdc45d6bdec22073b652935","slug":"171557939670-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों से भरे दो वाहन पलटे, दूल्हे के भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों से भरे दो वाहन पलटे, दूल्हे के भाई की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरैया/महराजगंज तराई-बलरामपुर। मंगलवार रात दो थाना क्षेत्रों में बारातियों से भरे दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। घटना में दूल्हे के भाई की मौत हो गई तथा दूल्हे समेत कुल 12 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार हरैया थाना क्षेत्र के बिनोहनी कला निवासी बजरंगी की मंगलवार को शादी थी। दूल्हे समेत बारात मजगवां निवासी बाबूराम सैनी के यहां जा रही थी। देर शाम उदईपुर गांव के निकट दूल्हे व बारातियों से भरी एसयूवी अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। घटना में दूल्हे बजरंगी के भाई शिवा सैनी (11) की मौके पर मौत हो गई।
घटना में कल्लू (35), प्रदीप (25), संदीप (9), छेदी (65), नीरज (12), कर्मजीत (20), सतीश (11), पुष्पा (35) तथा बजरंगी घायल हो गए। चालक पुजारी यादव तथा संदीप सैनी की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बहराइच इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक हरैया देवी सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 12 बजे बारात से वापस आ रही एसयूवी रमईडीह के पास नेशनल हाईवे पर बन रहे पुल के गड्ढे में पलट गई। घटना में सियाराम (45), नीबर (35), शुभम (12) तथा प्रवेश (7) घायल हो गए। सभी घायल तुलसीपुर थाना क्षेत्र के तिलकहना बनकसिया गांव के निवासी हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक महराजगंज तराई राजितराम ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।