फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   बदहाल सड़क को लेकर क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन

बदहाल सड़क को लेकर क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 01 Jul 2017 10:19 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
बदहाल सड़क को लेकर क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन
बदहाल सड़क को लेकर क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

-डीएम को ज्ञापन भेजकर की सड़क मरम्मत कराने की मांग
महराजगंज तराई-बलरामपुर। बदहाल सड़क को लेकर क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। डीएम को ज्ञापन भेजकर क्षेत्रवासियों ने बदहाल सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की।

क्षेत्रवासी अतीउल्ला, प्रभु, कन्ने, प्रह्लाद, बडकऊ, अब्दुल्ला, अब्दुल हकीम, सद्दाम, सलीम, रफीक, शिव सिंह व रिजवान आदि ने डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि तुलसीपुर ब्लॉक के महराजगंज बाजार से बेलहा जाने वाला मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की मरम्मत 6 माह पूर्व कराई गई थी। मानक व गुणवत्ता की कमी के चलते सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इस मार्ग से क्षेत्र के कई गांव के लोग रोजाना आवागमन करते है। इन लोगों ने डीएम से सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। सड़क की मरम्मत शीघ्र न होने पर क्षेत्रवासियों ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि क्षेत्रवासियों ने समस्या बताई है। पीडब्लूडी के एक्सईएन अशोक कुमार को समस्या निराकरण कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed