फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   श्रावस्ती संसदीय सीट पर 54.34 प्रतिशत मतदान

श्रावस्ती संसदीय सीट पर 54.34 प्रतिशत मतदान

Mon, 13 May 2019 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती संसदीय सीट पर 54.34 प्रतिशत मतदान
बलरामपुर। लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में रविवार को श्रावस्ती संसदीय सीट पर कुल 54.34 प्रतिशत मतदान हुआ। जो 2014 लोकसभा चुनाव की अपेक्षा कुछ ही कम रहा। 2014 में 54.79 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन



शुरुआती दौर में कई बूथों पर ईवीएम की खराबी के चलते मतदान प्रभावित हुआ। दोपहर के समय भी वीवीपैट खराब होने से मतदान प्रतिशत बाधित हुआ। दो स्थानों पर वोटरों ने कुछ देर मतदान का बहिष्कार भी किया। बूथ संख्या 93 लालपुर विशुनपुर के वोटरों ने पीठासीन अधिकारी एक पार्टी के पक्ष में मतदान कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



इस संसदीय क्षेत्र में बलरामपुर जनपद की विधानसभा सदर, तुलसीपुर व गैसड़ी के अलावा श्रावस्ती जनपद की विधानसभा भिनगा व श्रावस्ती शामिल है। श्रावस्ती लोकसभा में कुल 19,14,361 मतदाता है। यहां से भाजपा के दद्दन मिश्र, गठबंधन के राम शिरोमणि वर्मा तथा कांग्रेस के धीरेंद्र प्रताप सिंह समेत कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि सुबह के समय कुछ ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की खराबी तथा दो स्थानों पर चुनाव बहिष्कार की सूचना मिली थी। इन समस्याओं को तत्काल निपटाकर शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान कराया गया। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed