फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   बाढ़ चौकी के खामियों पर डीएम ने जताई नाराजगी

बाढ़ चौकी के खामियों पर डीएम ने जताई नाराजगी

Thu, 02 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ चौकी के खामियों पर डीएम ने जताई नाराजगी
बलरामपुर। बाढ़ चौकी सिसई पर खामियां मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अफसरों व कर्मियों को बाढ़ चौकी को तत्काल चाक-चौबंद करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


कई दिन से हो रही बारिश के चलते बाढ़ की आशंका को देेख डीएम कृष्णा करुणेश ने गुरुवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल तथा एसडीएम सदर अरुण कुमार गौड़ के साथ राप्ती नदी के सिसई घाट पहुंचकर जलस्तर की जांच की। इसके बाद सिसई बाढ़ चौकी का जायजा लिया और बाढ़ राहत केंद्र का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बाढ़ चौकी पर राहत कार्योें की तैयारियां मुकम्मल नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई और व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। डीएम ने सिसई बांध का भी निरीक्षण किया। बांध की निगरानी के लिए संबंधित अफसरों व कर्मियों को पूरी तत्परता व जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने तीनों तहसीलों के एसडीएम को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बनी बाढ़ चौकियों व बाढ़ राहत केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कराएं। राहत केंद्रों की साफ-सफाई की व्यवस्था क्षेत्रीय लेखपाल को सौंप दें। सभी लेखपाल अपने-अपने क्षेत्रों में बने रहें। सभी स्टाफ तहसील मुख्यालय न छोड़े। किसी भी समय आपदा राहत में ड्यूटी लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed