{"_id":"683489d19372ecf3c50f64ab","slug":"161-lakh-students-got-education-grant-balrampur-news-c-99-1-slko1019-126843-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 1.61 लाख विद्यार्थियों को मिला शिक्षा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 1.61 लाख विद्यार्थियों को मिला शिक्षा अनुदान
विज्ञापन
-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षिका को सम्मानित करते सदर विधायक पल्टूराम।-स्रोत: विभा
बलरामपुर। बेसिक शिक्षा के योजनाओं को धरातल पर लागू करने की कवायद तेज हो गई है। गर्मी के छुटि्टयों में विद्यार्थियों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ देने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हुई। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को डीबीटी के तहत शैक्षिक अनुदान की राशि जारी की गई है।
कक्षा एक से आठवीं तक पढ़ाई करने वाले एक लाख 92 हजार विद्यार्थियाें में एक लाख 61 हजार विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक अनुदान की राशि भेजी गई है। प्रत्येक विद्यार्थी को यूनीफाॅर्म, जूता मोजा व स्वेटर के लिए 1200 रुपये की दर से अनुदान अभिभावकों के खाते में भेजा गया है। 19 करोड़ 32 लाख रुपये जारी किए गए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें उत्कृष्ट शिक्षक अनूप वर्मा, इंद्र बहादुर यादव, भरतलाल गुप्ता, कैसराम, राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, पद्मा वर्मा, अमित कुमार, स्वाती श्रीवास्तव, सतीश कुमार एवं हेमंत वर्मा शामिल हैं।
इसके अलावा समर कैंप का आयोजन बेहतर ढंग से करने पर अनुदेशक व शिक्षामित्र रजुईद्दीन, चिनकन प्रसाद, अरुण प्रकाश मौर्य, सुनीता मौर्या, मनोहर, सविता सिंह, अब्दुल्ला, रेनू सिंह, पूनम सिंह, अखिलेश कुमार त्रिपाठी, सीमा रानी, आशमा बेगम, मालिक राम गौतम व नीलम शुक्ला को विधायक पल्टूराम ने सम्मानित किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, श्याम मनोहर तिवारी, सीडीओ हिमांशु गुप्ता, बीएसए शुभम शुक्ल, जिला समन्वयक निरंकार पाण्डेय, अंकुर मिश्र, एनके सिंह, आशुतोष कुमार मिश्र, अरुण कुमार मिश्र व सलमा खान आदि मौजूद रहे।