{"_id":"68518e5d2254c581c3071afb","slug":"16-kilometer-long-line-will-be-laid-electricity-problem-will-be-solved-balrampur-news-c-99-1-brp1008-128052-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 16 किलोमीटर लंबी लाइन बिछेगी, दूर होगी बिजली की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 16 किलोमीटर लंबी लाइन बिछेगी, दूर होगी बिजली की समस्या
विज्ञापन
गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। पावर प्लांट इटईमैदा से विद्युत उपकेंद्र गैड़ास बुजुर्ग तक 16 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाने पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक की चार लाख आबादी को बिजली आपूर्ति की व्यवस्था बेहतर होगी। उपभोक्ताओं को लोकल फाॅल्ट व लोवोल्टेज से निजात मिलेगी।
क्षेत्रवासी नरसिंह बहादुर सिंह, इरफान, जुम्मन चौधरी, शकील अहमद, अभिमन्यु सिंह व इकराम चौधरी आदि का कहना है कि गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में लंबी पारेषण लाइन के चलते लोकल फॉल्ट व लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। क्षेत्र के लोगों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए बिजली विभाग की तरफ से समस्या निराकरण की पहल की गई है।
पावर प्लांट इटईमैदा से उतरौला ग्रामीण व विद्युत उपकेंद्र गैड़ास बुजुर्ग को एक साथ सप्लाई दी जा रही थी। इससे गैड़ास बुजुर्ग में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा था। ब्लॉक के लोगों की समस्या को देखते हुए पावर प्लांट से गैड़ास बुजुर्ग तक नई लाइन बिछाई जा रही है। एसडीओ उतरौला ग्रामीण अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि पावर प्लांट इटईमैदा से विद्युत उपकेंद्र गैड़ास बुजुर्ग तक नई लाइन बनने का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही गैड़ास बुजुर्ग के लोगों को बेहतर ढंग से बिजली आपूर्ति होने लगेगी।