फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   15 acres wheat crop burnt

आग से 15 बीघा गेहूं की फसल राख

Thu, 01 Apr 2021 09:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
15 acres wheat crop burnt
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। रामपुर ग्रिंट के मजरा हाता में गुरुवार को गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पर हल्का लेखपाल ने मौके का मुआयना कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

रामपुर ग्रिंट निवासी राधेश्याम ने बताया कि उनके गेहूं के खेत में गुरुवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने नीबर, बरसाती, अमिरिका, ध्रुवराज, संतराम, स्नेही व राजाराम के खेत में लगी फसल को अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन

इन सभी किसानों का करीब 15 बीघा गेेहूं जलकर राख हो गया है। आग की लपटे देख ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद घटना की सूचना हल्का लेखपाल को दी गई। हल्का लेखपाल जगदंबा प्रसाद ने बताया कि उन्होंने क्षति का आंकलन करके उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। शीघ्र ही सभी पीड़ितों को मदद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed