{"_id":"5957c7524f1c1bdc398b489d","slug":"141498924882-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बाक्स में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बाक्स में कैद
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बाक्स में कैद
-गैसड़ी ब्लॉक के बघेलखंड ग्राम पंचायत में हुआ चुनाव
-अफसरों ने शांति व निष्पक्ष ढंग से पूरी कराई मतदान प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
गैसड़ी-बलरामपुर। स्थानीय ब्लॉक के बघेलखंड ग्राम पंचायत के उप चुनाव में शनिवार को 1019 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्राम पंचायत के वोटरों ने सात उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बाक्स में कैद कर दी है। अफसरों ने शांति व निष्पक्ष ढंग से मतदान प्रक्रिया पूरी कराई। तीन जुलाई को ब्लाक मुख्यालय पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कराई जाएगी।
सहायक निर्वाचन अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी गैसड़ी रामतौल गौतम ने बताया कि शनिवार को बघेलखंड ग्राम पंचायत में प्रधान पद के उप चुनाव में दो बूथों पर मतदान कराया गया। 184 नंबर बूथ पर 702 के सापेक्ष 498 तथा 185 नंबर बूथ पर 816 के सापेक्ष 521 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सात उम्मीदवार ग्राम पंचायत के प्रधान पद का उप चुनाव लड़ रहे थे। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।
जिला स्तरीय अफसर व पुलिस अफसर मौके पर मौजूद रहे। प्रात: सात बजे से सायं पांच बजे तक मतदान कराया गया। बैलेट बाक्स को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रुम में रखा गया है। तीन जुलाई को जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर काउंटिंग कराई जाएगी। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से पूरी कराई गई है।