फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   14 teams will compete in Hockey Mahakumbh

Balrampur News: हॉकी महाकुंभ में भिड़ेंगी 14 टीमें

Fri, 23 Dec 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
14 teams will compete in Hockey Mahakumbh
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के मैदान पर 26 दिसंबर को महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ होगा। आजादी के पहले से खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का इतिहास बड़ा ही गौरवशाली है।
विज्ञापन

वर्ष 1938 में बलरामपुर रियासत के तत्कालीन महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद सिंह ने अपने पिता महाराजा भगवती प्रसाद सिंह की स्मृति में ये टूर्नामेंट शुरू कराया था। इसमें हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद, केडी सिंह बाबू, रूप सिंह व अशोक कुमार सहित कई ओलंपियन व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं।
विज्ञापन

26 दिसंबर से शुरू हो रहे इस हॉकी महाकुंभ में 14 टीमें भाग लेंगी। इसमें कई अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल होंगे। एमएलके महाविद्यालय के लाइब्रेरी सभागार में शुक्रवार को टूर्नामेंट सचिव व प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने ये जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव कर्नल आरके मोहंता ने बताया कि जमींदारी उन्मूलन से पहले तक हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन बलरामपुर राज परिवार की तरफ से किया जाता था। वर्ष 1968 में टूर्नामेंट कराने की जिम्मेदारी एमएलके महाविद्यालय को सौंप दी गई।
टूर्नामेंट के आयोजन में राज परिवार के साथ ही शहर के कई गणमान्य लोग सहयोग करते हैं। आयोजन सचिव डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि इस टूर्नामेंट में हॉकी इंडिया द्वारा ही कोच, रेफरी व अन्य अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।
टूर्नामेंट में आईटीबीपी जालंधर, केडी सिंह बाबू सोसाइटी लखनऊ, करनाल हॉकी क्लब हरियाणा, एसबी सिंह हॉकी क्लब लखनऊ, इंडियन बैंक चेन्नई, स्पोर्ट्स एंड यूथ वेलफेयर भोपाल, रेलवे एकेडमी भुसावल महाराष्ट्र, हॉकी एकेडमी स्पोर्ट्स अथारिटी गुजरात, एएससी जालंधर, ब्वॉयज स्पोर्ट्स सिवोनी मध्य प्रदेश, मेघबरन सिंह हॉकी एकेडमी करनपुर गाजीपुर, स्टार इलेवन बलरामपुर, सिग्नल कोर जालंधर एवं सीआईएसएफ चंडीगढ़ की टीम हिस्सा लेगी।

एमएलके महाविद्यालय के हॉकी मैदान को युद्ध स्तर पर तैयार किया जा रहा है। इस बार अतिथियों के बैठने के लिए वीआईपी दीर्घा को काफी बड़ा बनाया गया है। इस दीर्घा को 25 फीट से बढ़ाकर 58 फीट किया गया है। मैदान से घास की कटाई के साथ ही रोल भी किया गया है। शुक्रवार को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय सहित आयोजन समिति के सचिव डॉ. राजीव रंजन, डॉ. आलोक शुक्ल, डॉ. अरविंद द्विवेदी व डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान आदि ने तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed