{"_id":"5c5c72ebbdec2259b05bbd2e","slug":"131549562603-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार हो रही बारिश से लोगों का हाल बेहाल.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार हो रही बारिश से लोगों का हाल बेहाल.
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोग बेहाल हैं। इससे ठंड बढ़ गयी है। खेतों व खलिहानों में तैयार सरसों की फसल को काफी नुकसान हो रहा है। गन्ने व गेहूं के लिए बारिश संजीवनी साबित हो रही है। नगरों में कीचड़ व जलभराव से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गुरुवार सुबह से लेकर रात तक बारिश होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसानों का कहना है कि बारिश होने से खेतों व खलिहानों में लगी सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। यह भी कहना है कि गेहूं, मसूर व गन्ने की फसल को बारिश से बहुत फायदा हुआ है। बारिश से नगर में कीचड़ व जलभराव के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
तुलसीपुर संवाद सूत्र के अनुसार जरवा रोड पर कीचड़ व जलभराव से लोगों को परेशानी रही है। फुटपाथ पर अतिक्रमण तथा कीचड़ व जलभराव से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। नगरवासी रूप चंद्र, संजय श्रीवास्तव, अरुण देव आर्य व संतोष जायसवाल आदि ने सड़कें दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
उतरौला तहसील मुख्यालय पर भी भारी बारिश के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कीचड़ व जलभराव से आम जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। रेहरा बाजार, पेहर बाजार, महुआ बाजार, श्रीदत्तगंज, गौरा चौराहा, पचपेड़वा, गैसड़ी, महराजगंज तराई, ललिया, हरैया सतघरवा व शिवपुरा आदि क्षेत्रों से लगातार बारिश होने की सूचनाएं मिली हैं।
संवाद सूत्रों का कहना है कि बारिश के चलते खेतों व खलिहानों में लगी सरसों की फसल को नुकसान हुआ है वहीं गेेहूं, मसूर व गन्ने की फसल को फायदा हुआ है।