{"_id":"595293574f1c1ba72b8b46a5","slug":"131498583895-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचलों ने युवती को छेड़ा, विरोध करने पर भाई समेत पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनचलों ने युवती को छेड़ा, विरोध करने पर भाई समेत पीटा
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनचलों ने युवती को छेड़ा, भाई को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
सादुल्लाहनगर-बलरामपुर। बहन के साथ बाइक से जा रहे भाई को मनचलों ने पहले परेशान किया। विरोध करने पर मनचलों ने भाई व बहन की पिटाई कर दी।
उतरौला कोतवाली के एक युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि सोमवार को वह बाइक पर अपनी बहन को बिठाकर उतरौला से घर जा रहा था। गैड़ास बुजुर्ग नहर के पास बाइक सवार दो मनचले पीछा करने लगे तथा बहन पर फब्तियां कसने लगे। मनचलों ने सहियापुर मोड़ तक परेशान किया। युवक ने जब मनचलों का विरोध किया तो वह लोग उसकी पिटाई करने लगे। बहन-भाई को बचाने दौड़ी तो उन लोगों ने उसके कपड़े फाड़ दिए तथा उसे भी पीट दिया। स्थानीय लोगों के पहुंचने पर मनचले वहीं से भाग निकले। कोतवाल उतरौला अभिषेक सिरोही ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सहियापुर निवासी आरोपी महेश कुमार व मनीराम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।