फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   अज्ञात युवक की नहर की पटरी पर मिली अधजली लाश

अज्ञात युवक की नहर की पटरी पर मिली अधजली लाश

Sun, 19 May 2019 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात युवक की नहर की पटरी पर मिली अधजली लाश
ललिया (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के लैबुड़वा गंजड़ी गांव के निकट नहर की पटरी पर अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद हुआ है। युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव जलाकर साक्ष्य मिटाने की नाकाम कोशिश की गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ने तीन थानों की पुलिस को शव की शिनाख्त कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


गंजड़ी गांव के पास रविवार सुबह ग्रामीणों ने नहर की पटरी पर अज्ञात युवक का शव देखा। ग्रामीणों के मुताबिक करीब 35 वर्षीय युवक की पहले धारदार हथियार से हत्या की गई है और फिर शव जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई है। मृतक के गर्दन व पेट पर धारदार हथियार से किए गए चोट के निशान हैं। शव के पास से शराब की बोतल, सिगरेट की डिब्बी तथा दो पेट्रोल के खाली बोतलें मिली हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने पहले मृतक को शराब पिलाकर मदहोश कर दिया और फिर उसकी हत्या कर शव जला दिया है ताकि साक्ष्य मिट जाए।
विज्ञापन


शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ललिया, हरैया तथा महराजगंज तराई थाने की पुलिस को शव की शिनाख्त कराने का निर्देश दिया गया है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। -अनुराग आर्य, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed