फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   ट्रेनिंग से लैस 325 कर्मचारियों को काउंटिंग कराने का दायित्व

ट्रेनिंग से लैस 325 कर्मचारियों को काउंटिंग कराने का दायित्व

Thu, 16 May 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
ट्रेनिंग से लैस 325 कर्मचारियों को काउंटिंग कराने का दायित्व
मतगणना के लिए 325 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। विकास भवन सभागार में 17 मई को पहले चरण का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरे चरण में 22 मई को सभी कर्मचारियों को मतगणना की अंतिम ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद प्रशिक्षित कर्मचारी 23 मई को मंडी समिति भगवतीगंज परिसर में जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों की 1846 ईवीएम से वोटों की गिनती करेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि श्रावस्ती संसदीय सीट से जुड़े जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र सदर में 479, तुलसीपुर में 453 व गैसड़ी में 430 तथा गोंडा संसदीय सीट से जुड़े उतरौला विधानसभा क्षेत्र में 484 ईवीएम के वोटों की गिनती 23 मई को मंडी समिति भगवतीगंज स्थित मतगणना स्थल पर प्रात: आठ बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन


चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना कक्ष में प्रत्येक टेबल पर एक-एक माइक्रो ऑब्जर्वर, गणना पर्यवेक्षक, सहायक गणना पर्यवेक्षक तथा ईवीएम लाने व ले जाने के लिए एक-एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ अमनदीप डुली ने बताया कि विकास भवन सभागार में 17 मई को मतगणना कार्मिकों को एक दिवसीय ट्रेनिंग दी जाएगी। डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, पीडी अनिल कुमार सिंह, एक्सईएन जलनिगम मनोज कुमार सिंह, डीएसटीओ ओमकार सिंह, डीपीआरओ नरेश चंद्र, डीसी मनरेगा महेंद्र देव पांडेय आदि की निगरानी में मास्टर ट्रेनर सभी मतगणना कार्मिकों को ट्रेनिंग देंगे।

22 मई को अंतिम ट्रेनिंग देकर मतगणना कार्मिकों को काउंटिंग से संबंधित सभी बिंदुओं की गहन जानकारी दी जाएगी। डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि मंडी समिति में 23 मई को प्रात: आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।

सभी कार्मिकों को मतगणना स्थल पर प्रात: छह बजे अपनी उपस्थिति हर हाल में दर्ज करानी होगी। मतगणना से अनुपस्थित रहने तथा लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


मंडी समिति के मतगणना स्थल पर 23 मई को सभी कार्मिकों के इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। मतगणना स्थल पर कार्मिकों को मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट, कैलकुलेटर, कैमरा, पेनड्राइव आदि इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है। मतगणना के दौरान इलेक्ट्रानिक उपकरण पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed