{"_id":"5c40c2b3bdec22737b7b716b","slug":"11547748019-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 24 घंटे से ठप है मोबाइल व ब्राडबैंड की सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 24 घंटे से ठप है मोबाइल व ब्राडबैंड की सेवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले में 36 घंटे बाद भी मोबाइल व ब्राडबैंड की सेवाएं संचालित नहीं हो सकी हैं। मोबाइल व ब्राडबैंड की सेवाएं बाधित होने से सभी कामकाज ठप पड़े हैं। बीएसएनएल के उपभोक्ताओं ने नेटवर्क को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। उतरौला नगर के गोंडा मोड़ के पास ओएफसी रिंग कटने से मोबाइल व ब्राडबैंड सेवाओं के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। सरकारी दफ्तरों, बैंकों तथा अन्य निजी प्रतिष्ठानों में भी नेटवर्क बाधित होने से कामकाज ठप है।
बीएसएनएल के मोबाइल व ब्राडबैंड उपभोक्ता मनोज कुमार, दीपक, मनीष, महेश कुमार, राहुल, संजय, राजकुमार, सुशील कुमार व सोनू आदि ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि 16 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे से अचानक नेटवर्क ठप हो गया। नेटवर्क ठप होने से बीएसएनएल की मोबाइल व ब्राडबैंड सेवाएं बाधित हो गईं।
विभागीय अफसरों व कर्मियों की लापरवाही के चलते गुरुवार को शाम सात बजे तक भी मोबाइल व ब्राडबैंड की सेवाएं बहाल नहीं हो सकी हैं। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी ओएफसी रिंग कट जाने का बहाना बनाकर उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं। 36 घंटे बाद भी विभागीय अधिकारी ओएफसी रिंग को जोड़कर सेवा बहाल नहीं करा सके हैं।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने डीएम से विभागीय अफसरों व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने तथा मोबाइल व ब्राडबैंड की सेवाएं बहाल कराने की मांग की है। उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि माह में 10 बार बीएसएनएल की मोबाइल व ब्राडबैंड की सेवाएं अक्सर ध्वस्त हो जा रही हैं, जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विभागीय कर्मी गणेश कुमार शुक्ल ने बताया कि उतरौला नगर के गोंडा मोड़ के पास कटे ओएफसी रिंग को जोड़ने का काम किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक बीएसएनएल के मोबाइल व ब्राडबैंड की सेवाएं बहाल नहीं हो सकी है। इस संबंध में बीएसएनएल के डिवीजनल इंजीनियर हेडक्वार्टर देवीपाटन मंडल गोंडा एके सिंह ने बताया कि बलरामपुर जनपद के विभागीय अफसरों व कर्मियों को तत्काल समस्या का निराकरण कराने का निर्देश दिया गया है।
वर्जन
विभागीय अफसरों व कर्मियों से जवाब तलब
बीएसएनएल की मोबाइल व ब्राडबैंड सेवाएं 36घंटे बाद भी बहाल न होने पर विभागीय अफसरों व कर्मियों से जवाब तलब किया गया है। तीन दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है। विभागीय अफसरों व कर्मियों को तत्काल समस्या का निराकरण कराने का निर्देश दिया गया है।
- अरुण कुमार शुक्ल, एडीएम वित्त एवं राजस्व