{"_id":"5c2b9c9fbdec2257043b84f1","slug":"11546362015-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू गैस सिलेंडरों के कालाबाजारी पर कसा गया शिकांजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू गैस सिलेंडरों के कालाबाजारी पर कसा गया शिकांजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने शिकंजा कस दिया है। देहात थाना क्षेत्र के जुवाथान बाजार में सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने छापा मारा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने छापेमारी के दौरान दो दुकानों पर अवैध तरीके से प्रयोग किए जा रहे 21 सिलेंडरों को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ देहात थाने में पूर्ति निरीक्षक को केस दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।
सदर तहसील के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार हर्ष ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने देहात थाना क्षेत्र के जुवाथान बाजार में घरेलू सिलेंडरों के अवैध प्रयोग किए जाने की शिकायत पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान जुवाथान बाजार निवासी बसंतलाल जायसवाल की दुकान से 20 तथा प्रमोद जायसवाल की दुकान से एक घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया है। सदर तहसीलदार रोहित कुमार मौर्य व पूर्ति निरीक्षक इंद्रभान वर्मा को दोनों दुकानदारों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में देहात थाने में केस दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर दोनों दुकानदारों के खिलाफ घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध प्रयोग करने के आरोप में केस दर्ज करा दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक देहात थाना जितेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने करीब 10 दिन पहले मथुरा बाजार में 250 घरलू सिलेंडर जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।