{"_id":"5dd6cdde8ebc3e549f348cbd","slug":"115-villages-will-be-developed-with-one-crore-balrampur-news-lko4935195192","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ से 115 गांवों का होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ से 115 गांवों का होगा विकास
विज्ञापन
बलरामपुर के गैसड़ी ब्लाक परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू।
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैसड़ी (बलरामपुर)। स्थानीय ब्लॉक परिसर में गुरुवार को गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बीडीसी व ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। इसमें मौजूद बीडीसी व प्रधानों को प्राथमिकता के साथ गांवों का विकास कराने का आश्वासन दिया। सर्वसम्मति से गैसड़ी ब्लॉक की 115 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ न दिलाने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों में एमडीएम, स्वास्थ्य व शिक्षा सभी में पहले से बेहतर सुधार दिख रहा है।
उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकार हर गरीब को पांच लाख रुपया इलाज कराने के लिए दे रही है। गरीबों को रसोई गैस का कनेक्शन मुफ्त दिया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार ने बीडीसी सदस्यों व प्रधानों से अपील की कि अपने-अपने क्षेत्र में किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करें। पराली जलाने से खेतों की मृदा शक्ति कमजोर हो जाती है।
बैठक को ब्लॉक प्रमुख सावित्री जायसवाल, विजय कुमार, राजेंद्र प्रसाद ओझा, सरदार परमजीत सिंह, कपिल जायसवाल, प्रिंस वर्मा, अजीज अहमद, सुरेश कुमार शेरा, इश्तियाक अहमद, सलीम अहमद व पंकज पांडेय आदि ने भी संबोधित किया।
पशु चिकित्साधिकारी आरके सिंह ने बताया कि किसान मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत गोशाला से गायों को गोद ले सकते हैं। समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने सामूहिक विवाह व अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान प्रधानों व बीडीसी सदस्यों ने आरोप लगाया कि चार साल में मात्र तीन बैठकें हुईं हैं। हर माह बैठकें आयोजित कराकर गांवों के विकास पर फोकस किया जाए। बैठक से नदारद अफसरों के खिलाफ ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों ने कार्रवाई किए जाने की मांग की।
बैठक से नदारद ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से जवाब तलब किया गया है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर वेतन आदि रोकने की विधिक कार्रवाई की जाएगी। -अतुल सक्सेना, बीडीओ