{"_id":"5f14772b8ebc3e63906f16f9","slug":"11-positives-including-sp-leader-balrampur-news-lko5315013158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता सहित 11 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता सहित 11 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार की रात व रविवार को आई कोरोना रिपोर्ट में सपा नेता सहित 11 लोग पॉजिटिव मिले है। इनमें सिसई गांव के एक ही परिवार के पांच लोग भी शामिल है। पॉजिटिव मिले सभी मरीजों को इलाज के लिए जिला मेमोरियल चिकित्सालय स्थित लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश की जा रही है। जिले में पॉजिटिव केस की संख्या 128 एवं एक्टिव केस की संख्या 29 हो गई है।
एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि शनिवार की रात व रविवार को आई कोरोना रिपोर्ट में सुहागिनपुरवा निवासी एक सपा नेता सहित 11 लोग पॉजिटिव पाए गए है। पूर्व में पॉजिटिव पाए गए यूनाईटेड बैंक कर्मी की 29 वर्षीय पत्नी भी शामिल है। इसके अतिरिक्त नगर के मोहल्ला नई बस्ती के एक 64 वर्षीय वृद्ध, मजीद मोड़ निवासी 30 वर्षीय युवक, मोहल्ला पहलवारा के पीपल तिराहा स्थित 18 वर्षीय युवती तथा श्रीदत्तगंज ब्लॉक के ग्राम चमरुपरु निवासी 21 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। सदर ब्लॉक के ग्राम सिसई में एक ही परिवार के पांच लोगों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। सभी पॉजिटिव पाए गए लोगों को इलाज के लिए जिला मेमोरियल चिकित्सालय स्थित लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश की जा रही है। संपर्क में आए लोगों का भी जल्द ही सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
तीन कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, भेजे गए घर
लेवल-1 हॉस्पिटल बलरामपुर में भर्ती तीन कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट रविवार को निगेटिव पाई गई है। एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि स्वस्थ होने वाले तीनों मरीजों को सुरक्षा किट देकर घर भेज दिया गया है। सभी मरीजों को कम से कम 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है। इस समय जिले में कोरोना के पॉजिटिव केस 136 हो गए है। 99 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 34 है।