{"_id":"662bf5208a3821676f0a8b74","slug":"11-candidates-including-bjp-and-sp-bought-23-pamphlets-balrampur-news-c-100-1-gon1002-116347-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: भाजपा व सपा समेत 11 उम्मीदवारों ने खरीदे 23 पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: भाजपा व सपा समेत 11 उम्मीदवारों ने खरीदे 23 पर्चे
Sat, 27 Apr 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 27 Apr 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। लोकसभा चुनाव के लिए गोंडा और कैसरगंज संसदीय क्षेत्र में शुक्रवार से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन गोंडा से भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह और सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा सहित 11 उम्मीदवारों ने 17 नामांकन पत्र खरीदे। जबकि कैसरगंज संसदीय सीट के लिए छह उम्मीदवारों ने एक एक नामांकन पत्र खरीदा। गोंडा और कैसरगंज में पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।
जिले में गोंडा और कैसरगंज लोकसभा क्षेत्रों में 20 मई को मतदान होना है। गोंडा से भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह के लिए नामांकन पत्र के दो और सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा के लिए चार सेट फॉर्म खरीदे गए। बछईपुर निवासी विनोद कुमार सिंह, बाराबंकी निवासी राकेश कुमार वर्मा, राघवेंद्र, मोहम्मद शाकिर, राम उजागर, अब्दुल रऊफ और ओमप्रकाश तिवारी ने भी एक एक सेट खरीदा।
कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के लिए दीपक पाठक, विनोद कुमार पटेल, वैभव श्रीवास्तव और नरेंद्र पांडेय ने भी नामांकन पत्र खरीदा। लखनऊ निवासी अरुणिमा पांडेय और धौरहरा निवासी गौतम प्रसाद शर्मा ने गोंडा और कैसरगंज सीट के लिए एक-एक नामांकन पत्र खरीदा। नामांकन कार्यक्रम के मद्देनजर कलेक्ट्रेट में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जांच के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
खाता धारकों को हुई परेशानी
कलेक्ट्रेट परिसर में ही इंडियन बैंक की शाखा संचालित है। शुक्रवार को नामांकन के चलते पुलिसकर्मी सिर्फ नामांकन पत्र खरीदने वालों को बैरिकेडिंग के आगे जाने दे रहे थे। इससे बैंक में जाने वाले खाताधारकों को परेशानी हुई। खाताधारकों को प्रधान डाकघर के सामने वाले मार्ग से होकर बैंक में प्रवेश करने के लिए कहा गया।