{"_id":"69bd91f1fdfc841d24054a0d","slug":"10000-rupees-withdrawn-from-the-account-of-a-consumer-who-went-to-get-his-kyc-done-balrampur-news-c-99-1-slko1019-144839-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: केवाईसी कराने गए उपभोक्ता के खाते से निकाली 10 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: केवाईसी कराने गए उपभोक्ता के खाते से निकाली 10 हजार रुपये
Fri, 20 Mar 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। हरैया क्षेत्र में केवाईसी के नाम पर बैंक खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए और विरोध करने पर उपभोक्ता की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी मिनी ब्रांच संचालक और उसके भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम धन्नीडीह निवासी जगराम ने बताया कि वे दो मार्च को पिपरहवा स्थित मिनी ब्रांच संचालक सद्दाम की दुकान पर अपने इंडियन बैंक खाते से 1000 रुपये निकालने गए थे। इस दौरान उसे पता चला कि 17 फरवरी को उसके खाते से 10 हजार रुपये पहले ही निकाले जा चुके हैं। जांच में सामने आया कि 17 फरवरी को वह ग्राम भड़सहिया में मिनी ब्रांच संचालक हरीश की दुकान पर केवाईसी कराने गया था, जहां उसका अंगूठा लगवाया गया था।
बाद में बैंक में जानकारी करने पर पता चला कि उसी दिन हरीश की दुकान से उसके खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो 16 मार्च की शाम करीब चार बजे हरीश और उसके भाई ने मिनी ब्रांच के सामने उसकी पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।