{"_id":"6637ca4742eec530a8052474","slug":"100-meritorious-students-of-cultural-knowledge-exam-honored-balrampur-news-c-99-1-slko1018-109404-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: संस्कृति ज्ञान परीक्षा के 100 मेधावी हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: संस्कृति ज्ञान परीक्षा के 100 मेधावी हुए सम्मानित
Sun, 05 May 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 05 May 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के गायत्री शक्तिपीठ में संस्कृत ज्ञान परीक्षा के मेधावियों को किया गया सम्मानित।
बलरामपुर। नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जनपद व तहसील स्तर पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के मेधावियों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ गायत्री परिवार के जोन प्रभारी महिपाल, युवा प्रकोष्ठ प्रभारी जय प्रकाश वर्मा व अशोक ने सामूहिक गुरु पूजन से किया। नानबाबू व राकेश साहू के गुरु वंदना के बाद मेधावियों को सम्मानित किया। ट्रस्टी सतीश चंद्र मिश्र ने बताया कि गायत्री परिवार की तरफ से प्रत्येक वर्ष भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाता है। वर्ष 2023 में इस परीक्षा में कक्षा एक से स्नातक के 6,800 विद्यार्थी शामिल हुए थे। समारोह में अच्छा अंक लाने पर जनपद स्तर पर सोनाक्षी, उत्कर्ष, अल्का, माही, खुशबू व तहसील स्तर पर बृज बिहारी, सर्वज्ञा, मरियम खान, तरुण, नेहा, अरविंद, सुदीप, गैरी खान सहित 100 मेधावियों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परीक्षा के जिला संयोजक गुलाबचंद भारती, सचिव शिव कुमार कश्यप, गोंडा के जिला संयोजक अनूप, एमएलके महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जनार्दन प्रसाद पांडेय, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी राम आधार मोदनवाल, जिला संयोजक सत्य प्रकाश शुक्ल सहित अन्य मौजूद रहे।