फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   10 spots of bruises found on the daughter's body

बिटिया के शरीर पर 10 जगह मिले चोट के निशान

Sat, 03 Oct 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
10 spots of bruises found on the daughter's body
बलरामपुर। गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र में गत मंगलवार को सामूहिक दुष्कर्म की शिकार बिटिया के शरीर में पोस्टमार्टम के दौरान चोट के 10 निशान मिले हैं। इससे यह साबित हो रहा है कि बिटिया की आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद पिटाई भी की थी। लिवर तथा आंत में चोट लगने के कारण हुए अत्यधिक रक्तस्राव से बिटिया की मौत हुई थी। मामले में चाचा-भतीजा सहित पुलिस ने अब तक चार लोगों को जेल भेजा है। अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें मामले की छानबीन में जुटी है। सूत्रों की माने तो अभी कई राज खुल सकते हैं।
विज्ञापन

विदित हो कि प्रवेश के लिए कालेज गई छात्रा को घर वापसी में आरोपी अगवा कर अपने घर ले गए। वहीं पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म व मारपीट की गई। बिटिया की हालत गंभीर होने पर आरोपियों ने उसका इलाज भी कराया। मामला काबू में न आने पर आरोपियों ने उसे रिक्शे से घर भिजवा दिया। गंभीर हालत में परिजन छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। भाई की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शनिवार को बिटिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस ने परिजनों को सौंप दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। रिपोर्ट में यह दर्शाया गया है कि बिटिया के गाल, हाथ, पैर व पेट आदि 10 स्थानों पर चोट के निशान मिले हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लिवर तथा आंत से अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौत हुई हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पहले मुख्य आरोपी चाचा-भतीजा को जेल भेजा था। शुक्रवार को परिजन घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर उग्र हो गए। आनन फानन में पुलिस ने बिटिया का इलाज करने वाले कम्पाउंडर तथा घर छोड़ने वाले रिक्शा चालक को भी दबोच लिया। शनिवार को इन दोनों को भी जेल भेज दिया गया है। इन दोनों की भी मामले में संलिप्तता पाई गई है।

मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक एके मिश्र कर रहे हैं। पुलिस की कई टीमें मामले की जांच में जुटी है। संभावना है कि अभी इस मामले में कई और लोग चपेट में आ सकते हैं। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि बिटिया को पूरा इंसाफ दिलाया जाएगा। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed