फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1,828 candidates did not give PET

1,828 परीक्षार्थियों ने नहीं दिया पीईटी

Sat, 15 Oct 2022 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
1,828 candidates did not give PET
बलरामपुर। सीसीटीवी कैमरों से लैस जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को दो पालियों में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा कराई गई। दोनों पालियों की परीक्षा में 3,212 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 1,828 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने चारों परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रारंभिक पात्रता परीक्षा की नोडल अधिकारी/एडीएम न्यायिक ज्योति गौतम व जिला प्रबंधक डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि शनिवार को जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर पीईटी कराया गया। प्रथम पाली में एमएलके पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 796 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। यहां 476 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एमपीपी इंटर कॉलेज में 239 परीक्षार्थी ही आए जबकि 145 ने परीक्षा छोड़ दी। डीएवी इंटर कॉलेज में 240 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 144 अनुपस्थित रहे। इसी तरह बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज में 310 परीक्षार्थी ही आए जबकि 170 ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में 2,520 के सापेक्ष कुल 1,585 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 935 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसी तरह द्वितीय पाली में एमएलके पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 851 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 421 अनुपस्थित रहे। एमपीपी इंटर कॉलेज में 237 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 147 अनुपस्थित रहे। डीएवी इंटर कॉलेज में 234 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 147 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज में 305 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 175 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों की परीक्षा में 5,040 के सापेक्ष 3,212 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1828 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम डॉ. महेंद्र कुमार व एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने चारों परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सीसीटीवी कंट्रोल रूम एवं परीक्षा कक्षों का जायजा लिया। केंद्र व्यवस्थापकों एवं केंद्रों पर नियुक्त सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंदराम ने बताया कि 16 अक्तूबर को भी इन्हीं चारों केंद्रों पर पीईटी कराया जाएगा। चारों केंद्र पर कुल 5,040 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed