{"_id":"669b54a4209072bff300e79c","slug":"youth-was-attacked-sharp-weapon-front-of-police-station-in-ballia-force-deployed-outside-hospital-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: कोतवाली के सामने ही युवक पर धारदार हथियार से हमला, मौत; अस्पताल के बाहर फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: कोतवाली के सामने ही युवक पर धारदार हथियार से हमला, मौत; अस्पताल के बाहर फोर्स तैनात
Sat, 20 Jul 2024 11:40 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 20 Jul 2024 11:40 AM IST
सार
Ballia News: हमले के बाद युवक की मौत मामले में परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। अस्पताल के बाहर एहतियातन पुलिस फोर्स भी तैनात हो गई है। पुलिस के अनुसार, बदमाशों को चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद अस्पताल के बाहर मौजूद भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया के बांसडीह कोतवाली गेट के ही सामने शनिवार की सुबह मनबढ़ कुछ युवकों ने रोहित पांडेय (24) पर धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। बीच बचाव में एक युवक शुभम के सिर पर चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
लहलुहान होकर रोहित जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। घटना को देख सभी स्तब्ध रह गए। मनबढ़ युवक कस्बा की तरफ भाग निकले। पुलिस ने अपने वाहन से घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया, वहां हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित युवकों ने आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को रखवा दिया।
पुलिस घटना को लेकर दो गुटों का विवाद बता रही है। घटना की सूचना पर अस्पताल पर जान-पहचान के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। गहमागहमी को देखते हुए ओकडेनगंज प्रभारी दलबल के साथ पहुंच गए।