{"_id":"59e3aa8c4f1c1bd1538b79d4","slug":"youth-killed-four-injured-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में युवक की मौत, चार घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में युवक की मौत, चार घायल
ballia
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में गई जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो थाना क्षेत्रों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रसड़ा प्रतिनिधि के अनुसार, सिकंदरपुर थाना के तिवारीपुर निवासी राजेश कुमार (35) पुत्र दीनानाथ बलिया से बाइक द्वारा रसड़ा आ रहा था की अमहर चट्टी पर किसी अज्ञात वाहन से टकरा गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरो ने उसे मऊ के लिए रेफर कर दिया। लेकिन अस्तपाल ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
वहीं, नगरा - रसड़ा मार्ग स्थित छितौनी गांव के समीप शनिवार की रात आठ बजे बाइक एवं साइकिल की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी विवेक सिंह 18 पुत्र अशोक सिंह साइकिल से अपने घर जा रहा था। बाइक सवार मंदा निवासी डब्बू 25 पुत्र खड़ग बहादुर छितौनी गांव के समीप पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। डब्बू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
हनुमानगंज प्रतिनिधि के अनुसार, सुखपुरा थाना क्षेत्र के गोपाल आईटीआई समीप टीईटी की परीक्षा दे कर आ रहे पति पत्नी रविवार की शाम को नीलगाय की टक्कर होने से घायल हो गए। जिन्हे आसपास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देवकली बहादुरपुर गांव निवासी सुरेंद्र राम व उनकी पत्नी सरिता भारती केंद्रीय विद्यालय से परीक्षा देकर अपने घर बाइक से जा रहे थ कि नीलगाय से टकरा कर घायल हो गए।