फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth beaten to death following an altercation a week ago.

Ballia News: एक हफ्ते पहले कहासुनी के विवाद में युवक की पीटकर हत्या

Mon, 14 Sep 2026 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten to death following an altercation a week ago.
उभाव थाना क्षेत्र के करनी गांव निवासी मृतक उमेश चौरसिया। फाइल फोटो परिजन
चौकियामोड़ (बलिया) । उभांव थाना क्षेत्र में रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान अमरेश बहादुर सिंह की हत्या के बाद सोमवार की शाम को बदमाशों ने उमेश चौरसिया (35) की पिटाई कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

मालीपुर चट्टी से बाइक से घर लौट रहे उमेश को सद्दोपुर-भोजऊपुर के पास पांच-छह अज्ञात लोगों ने घेरकर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह सड़क पर बेसुध होकर गिर पड़े। आसपास के लोगों के पहुंचने पर हमलावर भाग गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चार दिन के अंदर दूसरी बड़ी वारदात से क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन

करनी गांव निवासी उमेश घर पर रहकर खेती-किसानी करते थे। परिवार के भरण-पोषण के लिए ट्रैक्टर चलाते थे। ग्रामीणों के अनुसार, वह आगामी ग्राम प्रधान चुनाव की तैयारी में भी जुटे थे। एक सप्ताह पूर्व कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार शाम उमेश मालीपुर चट्टी से निजी काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सद्दोपुर-भोजऊपुर के पास पांच छह की संख्या में अज्ञात हमलावरों ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडे व बांस आदि से बेरहमी से पीटा। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद वह मौके पर ही गिर पड़े।



चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों ने उमेश को तत्काल सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की पड़ताल की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे तीन-चार दिन पहले हुई कहासुनी के विवाद को भी जोड़कर देखा जा रहा है।




थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हमलावरों की पहचान के साथ घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। गांव में सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed