फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Younger daughter will be married again as peace

छोटी बहू के रूप में फिर सुहागन बनेगी शांति

Wed, 03 Jun 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 03 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Younger daughter will be married again as peace
शांति की जिंदगी में एक हफ्ते में जितने उतार-चढ़ाव आए हैं उनके बारे में शायद ही उसने कभी कल्पना की होगी। उसने सोचा भी नहीं होगा कि उसकी शादी की खुशियों की उम्र महज दो दिन होगी। लेकिन कहते हैं न कि जिंदगी अगर एक हाथ से कुछ लेती है तो दूसरी हाथ से कुछ देती भी है।
विज्ञापन


पति को खोने का गम और आंसुओं के सैलाब ने उसके ससुर  परमेश्वर पासवान को ऐसा द्रवित किया कि उसने अपने छोटे बेटे के साथ बहु शांति की शादी का फैसला कर लिया।  उसने कहा कि अगर शांति ने इतनी हिम्मत दिखाई है तो उसके साथ किस्मत जरूर धोखा कर सकती है, मैं नहीं!
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के छाता गांव में सागरपाली निवासी शांति के साथ गांव के प्रकाश पुत्र परमेश्वर के साथ 30 मई को शादी तय हुई थी। लेकिन शादी के 20 दिन पूर्व प्रकाश लकवाग्रस्त हो गया था। नौबत शादी टूटने तक की आ गई थी। लेकिन शांति ने अपने घरवालों के विरोध के बाद भी 30 मई को प्रकाश से शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन नियति तो कुछ और ही थी, शादी के दो दिन बाद ही प्रकाश की सांसों  की डोर टूट गई। दोनों परिवारों में अभी रूद्रन-क्रंदन का क्रम जारी है। शांति किस्मत की इस मार से बदहवास हो गई। इसे देख अबकी ससुर परमेश्वर पासवान ने कदम बढ़ाया और एक बड़ा फैसला लिया कि शांति दुबारा सुहागन बनेगी।

बड़ी बहु न तो छोटी ही सही। इसके लिए उसकी शादीअपने छोेटे बेटे जय प्रकाश छोटू से करने का फैसला किया है जो खेती बाड़ी का काम देखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed